विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2020

कांग्रेस ने की 'धरोहर' की शुरुआत, पार्टी के 135 साल के इतिहास और विरासत पर चर्चा

कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए अपने संघर्षों, इतिहास और राष्ट्र निर्माण में योगदान को लेकर ‘धरोहर’ नाम से एक वीडियो सीरीज की शुरुआत की है.

कांग्रेस ने की 'धरोहर' की शुरुआत, पार्टी के 135 साल के इतिहास और विरासत पर चर्चा
राहुल गांधी ने 'धरोहर' को लेकर ट्वीट किया है. (फाइल फोटो)
  • कांग्रेस ने की 'धरोहर' की शुरूआत
  • पार्टी के 135 साल के इतिहास पर फोकस
  • राहुल गांधी ने 'धरोहर' को लेकर किया ट्वीट
नई दिल्ली:

कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए अपने संघर्षों, इतिहास और राष्ट्र निर्माण में योगदान को लेकर ‘धरोहर' नाम से एक वीडियो सीरीज की शुरुआत की है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2020) के मौके इस वीडियो सीरीज आरंभ किए जाने की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस की धरोहर, देश की धरोहर.''

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता की ओर से जारी बयान के अनुसार, आजादी के लिए अपने संघर्षों, इतिहास और आजादी के 70 वर्षों में ही भारत को बड़ी शक्ति बनाने में अपने योगदान को लेकर कांग्रेस की ओर से इस वीडियो सीरीज की शुरुआत की जा रही है.

उन्होंने कहा कि इस सीरीज में कांग्रेस के 135 वर्षों के इतिहास और विरासत के बारे में चर्चा होगी. गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 में हुई थी और इसके नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई.

VIDEO: रोजगार को लेकर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Dharohar Series Congress, Congress Party History Video, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com