महाराष्ट्र के पालघर में देश की सबसे कम उम्र की कोरोना संक्रमित बच्चे की मौत का मामला सामने आया है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि महाराष्ट्र के पालघर में जन्म के कुछ घंटे बाद ही एक नवजात बच्ची को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था. नवजात की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई.अधिकारियों के अनुसार, बच्ची का जन्म समय पूर्व 30 मई को साफाले में हुआ था और उसका वजन भी सामान्य से कम था. अधिकारियों का कहना है कि बच्ची कोरोना वायरस से संक्रमित मिली जबकि दारशेठ गांव की रहने वाली उसकी मां की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी.
नवजात बच्ची का जवाहर राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा था. लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे नासिक सिविल अस्पताल में ले जाया गया था. लेकिन रविवार सुबह करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई. वह मुंबई महानगर क्षेत्र में कोरोना की संभवत: सबसे उम्र की शिकार है, जिसकी मौत हो गई है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और अन्य शहरी इलाकों में तो कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी कोरोना के नए मरीज काफी संख्या में मिल रहे हैं. उद्धव ठाकरे सरकार ने 5 स्तरीय अनलॉक प्रक्रिया का ऐलान किया है. इसके तहत जिलों में धीरे-धीरे दुकानों, कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों को खोला जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं