विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2019

जम्मू कश्मीर में 'नजरबंदी और लगातार प्रतिबंधों' पर अमेरिका ने जताई चिंता, आया यह बयान

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के मौजूदा हालात पर अमेरिका लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों की नजरबंदी और वहां लगातार जारी प्रतिबंधों से चिंतित है.

Also Read in
जम्मू कश्मीर में 'नजरबंदी और लगातार प्रतिबंधों' पर अमेरिका ने जताई चिंता, आया यह बयान
प्रतीकात्मक फोटो.
  • जम्मू कश्मीर को लेकर अमेरिका का आया बयान
  • जम्मू-कश्मीर में नजरबंदी पर जताई चिंता
  • पाकिस्तान को भी परोक्ष रूप से दी चेतावनी
नई दिल्ली:

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के मौजूदा हालात पर अमेरिका लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों की नजरबंदी और वहां लगातार जारी प्रतिबंधों से चिंतित है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता का यह बयान तब आया है जब कुछ दिन पहले ही भारत ने इस बात पर जोर दिया था कि जम्मू कश्मीर द्विपक्षीय मामला है और इसमें तीसरे पक्ष के मध्यस्थता की ज़रूरत नहीं है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हम मानवाधिकारों के लिए सम्मान, क़ानूनी प्रक्रियाओं के अनुपालन, और प्रभावित लोगों के साथ एक समावेशी बातचीत का अनुरोध करते हैं.

श्रीनगर में 12-14 अक्टूबर को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट टली, नई तारीखों का ऐलान जल्द

उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कथन का स्वागत करते हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर जल्द ही एक सामान्य राजनीतिक स्थिति में लौट आएगा. हालांकि अमेरिका ने पाकिस्तान को भी परोक्ष रूप से चेतावनी दी है कि वह लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर शांति बहाल रखे और सीमापार से आतंकवाद पर लगाम लगाए. 

ट्रंप के हाथ पर हाथ मारकर बहुत बड़ा कूटनीतिक मैदान मार लिया नरेंद्र मोदी ने

तीन दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जम्मू कश्मीर पर 'बहुत विस्तार से' बातचीत की थी. चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने जोर देकर कहा था कि 1947 से पहले भारत और पाकिस्तान एक थे और दोनों देशों के बीच सभी मुद्दे भी द्विपक्षीय थे. इसमें किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को अस्वीकार्य है. पीएम मोदी ने कहा था, 'भारत और पाकिस्तान के बीच कई द्विपक्षीय मुद्दे हैं, और हम किसी तीसरे देश को परेशान नहीं करना चाहते हैं. हम इन मुद्दों पर द्विपक्षीय रूप से चर्चा और समाधान कर सकते हैं.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने क्या कहा? 7 खास बातें

बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, 'प्रधानमंत्री मोदी को वास्तव में लगता है कि स्थिति उनके नियंत्रण में है. दोनों लोगों (नरेंद्र मोदी और इमरान ख़ान) के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं और मैं यहां हूं. मुझे लगता है कि वे इस मुद्दा सुलझा ख़ुद हल सकते हैं.

इस बीच गुरुवार को ही विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि कश्मीर को लेकर पाक का रवैया 'गैरजिम्मेदाराना' हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है. विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि पाकिस्तानी नेताओं द्वारा कश्मीर को लेकर की जा रही गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों की भारत निंदा करता है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत के आंतरिक मामले में पाकिस्तान बयानबाजी कर रहा है, भारत में जिहाद करने की बात पाक की तरफ से हो रही है. दुनिया अब पाकिस्तान की चाल समझ चुकी है.

पाकिस्तान हिंसा फैलाने की कर रहा कोशिश, कश्मीर को लेकर उसका रवैया 'गैरजिम्मेदाराना': विदेश मंत्रालय

VIDEO: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा भारत-पाकिस्तान मिलकर सुलझा लेंगे कश्मीर मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US, Jammu And Kashmir, Donald Trump, Jammu Kashmir, Kashmir News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com