विज्ञापन
This Article is From May 20, 2017

अलीगढ़ : धर्मस्‍थल के गुंबद निर्माण पर सांप्रदायिक तनाव, प्रशासन ने संभाली तनावपूर्ण स्थिति

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शहर कोतवाली के फूल चौक इलाके में एक मस्जिद की मीनार की मरम्मत को लेकर एक समुदाय के एक दुकानदार ने क्षतिग्रस्त मीनार की जगह नई मीनार के निर्माण पर यह कहते हुए आपत्ति जाहिर की कि नई मीनार मूल मीनार से ऊंची है और भविष्य में जब वह कोई निर्माण कार्य कराएगा तो उसमें वह बाधा बनेगी. इसी बात को लेकर मामला बढ़ गया.

अलीगढ़ : धर्मस्‍थल के गुंबद निर्माण पर सांप्रदायिक तनाव, प्रशासन ने संभाली तनावपूर्ण स्थिति
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
  • एक मस्जिद में मरम्मत को लेकर दो समुदायों में तनाव पनपा
  • एक समुदाय द्वारा आपत्ति उठाने के बाद मामला बढ़ा
  • पुलिस के मुताबिक संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शुक्रवार रात एक मस्जिद में मरम्मत के काम को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो जाने के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शहर कोतवाली के फूल चौक इलाके में एक मस्जिद की मीनार की मरम्मत को लेकर एक समुदाय के एक दुकानदार ने क्षतिग्रस्त मीनार की जगह नई मीनार के निर्माण पर यह कहते हुए आपत्ति जाहिर की कि नई मीनार मूल मीनार से ऊंची है और भविष्य में जब वह कोई निर्माण कार्य कराएगा तो उसमें वह बाधा बनेगी. इसी बात को लेकर मामला बढ़ गया. जिला प्रशासन और मस्जिद प्रबंधन समिति के बीच बातचीत में इस बात पर सहमति बन गई कि मस्जिद में छोटी मीनार लगा दी जाएगी.

हालांकि इसी बीच मौके पर भाजपा की स्थानीय इकाई के कुछ वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने पर यह अफवाह फैल गई कि मस्जिद को ढहाया जा रहा है. इसे लेकर इलाके में जबरदस्त तनाव व्याप्त हो गया. हालांकि पुलिस और प्रशासन ने सूझबूझ से काम लेते हुए स्थिति को संभाल लिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है लेकिन फिर भी इतिहास को देखते हुए कड़ी चौकसी बरती जा रही है. इलाके में त्वरित कार्य बल तैनात कर दिया गया है और मस्जिद की विवादित मीनार को हटा दिया गया है.

जिला प्रशासन के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने मस्जिद प्रबंधन समिति के सदस्यों से कथित रूप से पूछा है कि प्रशासन की अनुमति के बगैर मस्जिद में मरम्मत का काम किस तरह किया जा रहा था. इलाके में पूरी तरह से शांति है और शुक्रवार रात के बाद से किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aligarh, Communal Tension In Aligarh, Communal Tension
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com