राजधानी दिल्ली (Delhi Coronavirus Update) में कोरोना वायरस के साथ-साथ नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के भी मामले तेजी से बढ़ रहे है. वहीं दूसरी तरफ NEET-PG काउंसिलिंग में देरी के विरोध में हजारों डॉक्टर (Doctors) हड़ताल पर हैं, जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है. दरअसल, सीएम केजरीवाल ने पत्र को ट्वीट करते हुए लिखा, ''केंद्र के डॉक्टर कई दिनों से हड़ताल पर हैं. इन्होंने कोरोना में अपनी जान की बाजी लगाकर सेव की. कोरोना फिर बढ़ रहा है. इन्हें अस्पतालों में होना चाहिए, ना कि सड़कों पर. इन पर जो पुलिस बर्बरता की गई, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं. पीएम साहिब इनकी मांगें जल्द मानें. पीएम को मेरा पत्र.''
NEET-PG काउंसिलिंग में देरी : फिर डॉक्टर और पुलिस आमने-सामने, मार्च निकालने से रोका गया
केंद्र के डॉक्टर कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इन्होंने कोरोना में अपनी जान की बाज़ी लगाकर सेवा की। कोरोना फिर बढ़ रहा है। इन्हें अस्पताल में होना चाहिए, ना कि सड़कों पर
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 28, 2021
इन पर जो पुलिस बर्बरता की गई, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं। PM साहिब इनकी माँगे जल्द मानें। PM को मेरा पत्र pic.twitter.com/yE5waHecAz
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में सीएम केजरीवाल ने कहा है कि एक तरफ जहां ऑमिक्रॉन कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैलता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में केंद्र शासित अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर हैं. पिछले एक महीने से AIIMS, सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया जैसे बड़े सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर NEET-PG काउंस्लिंग के बार-बार स्थगित होने की वजह से हड़ताल पर हैं. वह बहुत दुख की बात है. इतने संघर्ष के बाद भी इन रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग केंद्र सरकार द्वारा नहीं सुनी गई. परंतु इससे ज्यादा दुख की बात है कि कल जब वह डॉक्टर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब पुलिस ने इनके साथ मार-पिटाई की, इन पर हाथ उठाया, उनके साथ दुर्व्यवहार किया.
दिल्ली में डॉक्टरों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने सरकार की खिंचाई की
मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री जी ये वही डॉक्टर हैं जिन्होंने पिछले डेढ़ साल में कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह ना करते हुए कोरोना मरीजों की सेवा की. ना जाने इस महामारी के दौरान कितने डॉक्टर की जान गई, लेकिन वो फिर भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे. लेकिन आज अगर डॉक्टरों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है तो यह बेहद दुख की बात है. NEET-PG काउंसलिंग में देरी होने से इन डॉक्टरों के भविष्य पर तो असर पड़ता ही है, लेकिन इसके साथ-साथ अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होती है और बाकि डॉक्टरों पर बोझ बढ़ता है. मेरा आप से आग्रह है कि सरकार जल्द से जल्द NEET-PG काउंसलिंग करवाए.
उन्होंने लिखा कि आज पूरे देश में फिर से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. अगर हमारे डॉक्टर हड़ताल पर होंगे तो हम कोरोना से कैसे लड़ेंगे? आज हमें जरूरत है कि यह सब डॉक्टर अस्पतालों के अंदर हों, मरीजों की देखभाल कर रहे हों, ना कि सड़कों पर संघर्ष कर रहे हों. इसलिए मेरा आप से आग्रह है कि आप व्यक्तिगत तौर पर इनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान निकालें.
दिल्ली के अस्पताल में डॉक्टर और पुलिस आमने-सामने, NEET-PG के मुद्दे पर प्रदर्शन तेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं