CISF के प्रमुख सुबोध कुमार जयसवाल को CBI का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के बीच हुईं कई बैठकों के बाद आज शाम को सरकार की ओर से सुबोध कुमार जयसवाल की सीबीआई चीफ के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई. सुबोध जयसवाल 1985 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. वह फिलहाल CISF के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले, उन्होंने इसी साल की शुरुआत में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए बुलाए जाने से पहले मुंबई पुलिस आयुक्त और महाराष्ट्र डीजीपी के पदों पर कार्य किया था. इंटेलिजेंस ब्यूरो और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) में उनका लंबा कार्यकाल रहा है, हालांकि उन्हें सीबीआई में सेवा करने का कोई अनुभव नहीं है.
महाराष्ट्र में जयसवाल ने तेलगी घोटाले की जांच की थी, जिसे बाद में सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया था. जयसवाल तब राज्य रिजर्व पुलिस बल का नेतृत्व कर रहे थे. उसके बाद वे महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते में शामिल हो गए और लगभग एक दशक तक रिसर्च एंड एनालिसिस विंग की सेवा में रहे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीजेपी की देवेंद्र फडणवीस की सरकार के दौरान वे राज्य में लौट आए और जून 2018 में उन्हें मुंबई के पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया. बाद में उन्होंने महाराष्ट्र के डीजीपी के रूप में कार्य किया.
एल्गार परिषद और भीमा कोरेगांव हिंसा के मामलों की जांच सीबीआई को दिए जाने से पहले जयसवाल के सुपरवीजन में ही की गई थी. इस साल की शुरुआत में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं