छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है. बघेल ने एक वीडियो ट्वीट करके लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने संबंधी जानकारी दी. बघेल का राजधानी लखनऊ में प्रेस ब्रीफिंग का कार्यक्रम था. उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'बिना किसी आदेश के मुझे लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोका जा रहा है.' फोटो में बघेल को सफेद कुर्ता-पायजामा में देखा जा सकता है. वे फर्श पर बैठे हुए है जबकि पुलिसकर्मी और गार्ड्स उनके आसपास मौजूद हैं. बघेल ने करीब एक मिनट का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्हें अधिकारियों से बात करते देखा जा सकता है. वे कह रहे हैं, 'धारा 144 तो लखीमपुर में है. हम लखीमपुर तो जा नहीं रहे हैं. तो फिर प्रॉब्लम क्या है '
बिना किसी आदेश के मुझे लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोका जा रहा है। pic.twitter.com/4wwslm9bZr
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 5, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बातचीत के दौरान जब एक अधिकारी आदेश पढ़ता है तो उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है-पढ़िये पढ़िये. बघेल फिर कहते हैं, 'हमको क्यों रोका जा रहा है. मैं आपके लखीमपुर नहीं जा रहा हूं.' इस दौरान अधिकारियों द्वारा उन्हें बताया जाता है कि लखनऊ में भी बड़ी संख्या में लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध है.छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने घटना को लेकर कहा, 'भूपेश बघेल लखनऊ में नेता और कार्यकर्ता से मिलना चाहते थे, उन्हें अपने ही नेताओं से मिलने से रोका गया.भाजपा में डर की भावना है. यूपी में सत्ता जाना तय है इसलिए डर कर ऐसे हथकंडे अपना रही है.'
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 5, 2021
गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ से करीब 130 किमी दूर लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. सोमवार को मौके पर जाने की कोशिश करने वाले सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को रोक दिया गया अथवा हिरासत में ले लिया गया था.हिंसा उस समय भड़की थी जब विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के एक ग्रुप ने केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा और यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को रोकने की कोशिश की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं