विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2016

द्रमुक प्रमुख करुणानिधि को अस्पताल से छुट्टी मिली, आराम करने की सलाह

द्रमुक प्रमुख करुणानिधि को अस्पताल से छुट्टी मिली, आराम करने की सलाह
द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि का फाइल फोटो...
  • डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.
  • 93 वर्षीय करुणानिधि को 1 दिसंबर को कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
  • इलाज के बाद उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है- डॉक्टर एस. अरविन्दन
चेन्नई: द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

दवाओं से हुई एलर्जी का घर में इलाज चलने के बाद 93 वर्षीय करुणानिधि को एक दिसंबर को कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर एस. अरविन्दन ने कहा, 'इलाज के बाद उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है और आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई'. उन्होंने एक बयान में कहा कि द्रमुक प्रमुख अब ठीक हैं. उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है और कावेरी अस्पताल उनके घर पर भी लगातार उनकी देखभाल करता रहेगा.

बीमारी के कारण करुणानिधि करीब एक महीने के सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
द्रमुक, एम करुणानिधि, चेन्‍नई, तमिलनाडु, कावेरी अस्‍पताल, DMK, M Karunanidhi, Chennai, Tamil Nadu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com