महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे (MNS chief Raj Thackeray) के खिलाफ तलवार लहराने के मामले पर FIR दर्ज हुई है. जानकारी के अनुसार ठाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में राज ठाकरे पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. भारतीय हथियार कायदा 4,व 25 के तहत ये मामला दर्ज हुआ है. मनसे नेता अविनाश जाधव और रविन्द्र मोरे पर भी केस रजिस्टर किया गया है. दरअसल राज ठाकरे ने मंगलवार को एक सभा में तलवार लहराई थी.
मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग कर रहे हैं
राज ठाकरे मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने समान नागरिक संहिता की वकालत की और जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने ठाणे में एक रैली में अपनी ये मांग भी दोहराई कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने चाहिए. इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को तीन मई से पहले कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया. ठाकरे ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस देश में समान नागरिक संहिता लागू करनी चाहिए.'' उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए एक कानून लाया जाना चाहिए.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
ठाकरे ने धमकी दी कि अगर शिवसेना के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने तीन मई से पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे. उन्होंने कहा कि यह धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दा है क्योंकि लाउडस्पीकर से सभी को परेशानी होती है.
ठाकरे ने इस आलोचना का जवाब दिया कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला करते थे, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नोटिस प्राप्त होने के बाद उनके सुर बदल गए. उन्होंने कहा कि ऐसा बिलकुल नहीं है कि उनका राजनीतिक रुख बदलता रहा है. मनसे प्रमुख ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने कोई गलत फैसला लिया तो वह उसकी फिर से आलोचना करने से नहीं हिचकेंगे. उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार पर जाति की राजनीति करने का भी आरोप लगाया. (भाषा इनपुट के साथ)
VIDEO: कांट्रेक्टर की मौत के मामले में कर्नाटक के मंत्री खिलाफ BJP आलाकमान करेगा कड़ी कार्रवाई: सूत्र ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं