विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2017

रोहिंग्या मामले में भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश : किरेन रिजीजू

रिजीजू का यह बयान संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख द्वारा रोहिंग्या शरणार्थियों को भारत से वापस भेजने की आलोचना करने के दो दिन बाद आया है.

Also Read in
रोहिंग्या मामले में भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश : किरेन रिजीजू
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरने रिजीजू (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने रोहिंग्या मामले में भारत की 'खलनायक' जैसी छवि बनाने की कोशिशों की आलोचना करते हुए कहा है कि यह देश की छवि धूमिल करने की सोची समझी कवायद है. रिजीजू का यह बयान संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख जेड राद अल हुसैन द्वारा म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थियों को भारत से वापस भेजने की आलोचना करने के दो दिन बाद आया है. रिजीजू ने कहा कि गैरकानूनी तरीके से भारत में प्रवेश करने वाले रोहिंग्या समुदाय के लोगों के मामले में भारत की आलोचनाओं में देश की सुरक्षा को नजरअंदाज किया गया है.

यह भी पढ़ें: रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे को समझें, जानें क्या है पूरा विवाद

उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'इस मामले में भारत को खलनायक बताना भारत की छवि को धूमिल करने की सोची समझी कवायद है. इन आलोचनाओं में भारत की सुरक्षा को नजरअंदाज किया गया है.' केंद्र सरकार म्यांमार में कथित उत्पीड़न के कारण भारत आए रोहिंग्या मुस्लिमों को अवैध अप्रवासी मानते हुए भारत से वापस भेजने की योजना बना रही है. रिजीजू पहले भी कह चुके हैं कि भारत आए रोहिंग्या समुदाय के लोग अवैध अप्रवासी हैं और इन्हें वापस भेजा जाएगा. उन्होंने कहा था कि भारत में पहले से ही मौजूद शरणार्थियों की संख्या दुनिया में सर्वाधिक है.

सरकार ने गत 9 अगस्त को संसद में बताया था कि मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक भारत में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या 14 हजार से ज्यादा है. ये सभी संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) में पंजीकृत शरणार्थी के रूप में भारत में रह रहे हैं.

VIDEO : मुश्किल हालातों में जिंदगी गुजार रहे हैं रोहिंग्या
हालांकि अन्य रिपोर्टों के हवाले से सरकार को आशंका है कि लगभग 40 हजार रोहिंग्या अप्रवासियों के उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से रह रहे हैं.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohingya, Kiren Rijiju
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com