- महाराष्ट्र में आज मंत्रिमंडल का विस्तार
- कांग्रेस के 10 विधायक लेंगे शपथ
- NCP और शिवसेना के 13-13 विधायक लेंगे शपथ
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्रिमंडल का आज दोपहर एक बजे विस्तार होगा. मंत्रिमंडल में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को भी शामिल किया जाएगा. इसके अलावा कांग्रेस के 10 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, अमित देशमुख, यशोमति ठाकुर और केसी पड़वी के मंत्री पद की शपथ लेने की ख़बर है. अशोक चव्हाण को PWD मंत्रालय मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को मंत्री नहीं बनाया जाएगा जिससे वो नाराज़ बताए जा रहे हैं. वैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड्गे ने मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे कांग्रेस नेताओं के नाम तो नहीं बताए लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी ज़रूर दी.
Flashback 2019: बनते-बिगड़ते सियासी समीकरणों का साल, सत्ता के लिए मची रही उथल-पुथल
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के जो 10 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे इनके नाम हैं. अशोक चव्हाण, केसी पाडवी, विजय वडेट्टीवार, अमित देशमुख, सुनील छत्रपाल केदार, यशोमति ठाकुर, वर्षा एकनाथ गायकवाड, असलम शेख, सतेज उर्फ़ बंटी पाटिल, विश्वजीत पतंग राव कदम. इसके अलावा आज शिवसेना और एनसीपी के 13-13 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे.
सिटी एक्सप्रेस: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार का कैबिनेट विस्तार सोमवार को होगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं