शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री से सटे हाईवे पर नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ा पोस्टर लगाया गया है. जिसमें लिखा गया है, फिर एक बार मोदी सरकार, राजतिलक की करो तैयारी...एक अकेला सब पर भारी! पोस्टर शिंदे गुट की ओर से लगाया गया है. जानकारी के मुताबिक, शिंदे गुट के विभाग प्रमुख कुणाल सरमलकर ने मातोश्री के बाहर ये पोस्टर लगाया है. कुछ दिन पहले मातोश्री के बाहर बीजेपी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नव निर्वाचित सांसद नारायण राणे का भी पोस्टर लगाया गया था. पोस्टर में उन्हें कोंकण का किंग बताया गया था.
कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली रांकपा (एसपी) के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में 48 में से 30 संसदीय सीटों पर जीत दर्ज की. सत्ता में काबिज महायुति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं. महायुति ने लोकसभा चुनावों में 17 सीटें जीतीं, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने पहली बार एनडीए के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा है.
9 जून को है शपथ ग्रहण
नरेंद्र मोदी 9 जून, रविवार को शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति भवन ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही हैं. राष्ट्रपति 9 जून को शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी. नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार के पोस्टर पूरे देश में लगाए जा रहे हैं.
Video : Elon Musk ने PM Modi को बधाई देते हुए कहा- भारत में काम का बेसब्री से इंतजार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं