मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में भ्रष्टाचार का नायाब नमूना देखने को मिला. करोड़ों की लागत से बना पुल उद्घाटन से पहले ही नदी में बह गया. मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बीच सिवनी जिले के सुनवारा गांव में वैनगंगा नदी पर स्थित करोड़ों रुपए की लागत से बना पुल पानी में बह गया है. हैरान करने वाली बात है कि यह पुल लगभग एक महीने पहले ही शुरू हुआ था. अभी इसका औपचारिक उद्घाटन भी नहीं हुआ था. लोगों ने उद्घाटन से पहले ही इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया था. टूटे हुए पुल का एक वीडियो भी सामने आया है. जहां नदी का बढ़े हुए जल स्तर के बीच टूटा हुआ पुल भी नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: जम्मू में भारी बारिश के बाद पुल का बड़ा हिस्सा पानी में बहा, देखें VIDEO
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये है भ्रष्टाचार का नायाब नमूना, 3 करोड़ का पुल आज पूरा होना था, महीने भर पहले पूरा हो गया लोगों ने इस्तेमाल शुरू कर दिया, पूरा होने की सरकारी तारीख से एक दिन पहले बह गया ! @ChouhanShivraj @bhargav_gopal @OfficeOfKNath @ndtvindia pic.twitter.com/jYPc2LckEv
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) August 30, 2020
दस्तावेजों के अनुसार यह पुल 3 करोड़ 7 लाख रुपये ंमें बनकर तैयार हुआ था. पुल निर्माण का कार्य 1 सितंबर 2018 को शुरू हुआ था. निर्माण पूर्ण होने की तय तारीख 30 अगस्त तय की गई थी. पुल इससे पहले ही बनकर तैयार भी हो गया था और गांव के लोग करीब एक महीने से इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले कि इसका उद्घाटन होता. 29-30 की दरम्यानी रात पुल ने जलसमाधि ले ली वहीं इस घटना पर कलेक्टर राहुल हरिदास का कहना है कि हमने जांच के आदेश दे दिये हैं, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

गौरतलब है कि यह पुल सिवनी की केवलारी विधानसभा के अंतर्गत आता है. जिसके विधायक बीजेपी के राकेश पाल हैं.अब देखना यह है कि पुल निर्माण एजेंसी पर प्रशासन के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है. फिलहाल इलाके का संपर्क टूट गया है जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है.
यह भी पढ़ें: कैमरे में कैद : हिमाचल में देखते-देखते बह गया पुल, तीन लोग डूबे
वैनगंगा नदी पर यह पुल सुनवारा और भीमगढ़ ग्राम को जोड़ता था. मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने अब आफत का रूप ले लिया है. प्रदेश में भारी बारिश के चलते राज्य की कई नदियां उफान पर है. प्रदेश के लगभग सभी बांधों के गेट खोल दिए गए हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के 9 जिलों के 394 से ज्यादा गांवों में भीषण बाढ़ आई है. बाढ़ में फंसे 7 हजार से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. सीएम ने बताया कि बाढ़ राहत के लिए बड़ी संख्या में राहत शिविर बनाए गए हैं जहां पर रूकने, भोजन, दवाओं आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं