विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2025

पुल टूटा, लटक गया टैंकर.... गुजरात ब्रिज हादसे के खौफनाक वीडियो देख थम जाएंगी सांसें

गुजरात में महिसागर नदी पर बने इस पुल के टूटने (Gujarat Bridge Collapses) का एक वीडियो सामने आया है. इस खौफनाक मंजर देख लोगों की सांसें थम गईं.

गुजरात में पुल हादसे के खौफनाक वीडियो.
  • गुजरात के वडोदरा जिले में पादरा तालुका के गंभीरा पुल का एक हिस्सा अचानक टूटकर महिसागर नदी में गिर गया, जिससे कई वाहन नदी में डूब गए.
  • इस हादसे में अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों को बचा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है.
  • पुल के टूटने के समय कई वाहन उस पर मौजूद थे, जिनमें एक ट्रक और ट्रैंकर भी शामिल थे, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वडोदरा:

गुजरात के वडोदरा जिले में हुए हादसे से एक बार फिर से मोरबी पुल हादसे की डरावनी यादें ताजा कर दी हैं. पादरा तालुका में आणंद और पादरा को जोड़ने वाले एक पुल का हिस्सा बुधवार सुबह 8 बजे के करीब अचानक ढह (Gujarat Bridge Collapses) गया. पुल के टूटते ही कई वाहन नदी में गिर गए.  इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों को बचा लिया गया है.पुल का एक हिस्सा महिसागर नदी में गिर गया, उस वक्त पुल पर कई गाड़ियां मौजूद थीं. इस हादसे के कई खौफनाक वीडियो सामने आए हैं.

ये भी पढ़ें-गुजरात में पुल टूटने से नदी में गिरीं कई गाड़ियां, 9 की मौत, नजारा देख अटक रहीं सांसें

गंभीरा पुल के ढहने से महिसागर नदी में गिरे एक ट्रक को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं. बचाव दल लगातार कोशिशों में जुटे हुए हैं. 

महिसागर नदी पर बने इस पुल के टूटने का खौफनाक वीडियो सामने आया है. यह खौफनाक मंजर देख लोगों की सांसें थम गईं. पुल के टूटते ही ट्रक समेत अन्य वाहन नदी में गिर गए, जबकि एक ट्रैंकर ट्रक पानी में समाने से बाल-बाल बचा. सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें कुछ लोग नदी में गिरे वाहनों को रेस्क्यू करते नजर आ रहे हैं. ट्रैंकर ट्रक का पिछला हिस्सा पुल पर टिका है जबकि आगे का हिस्सा टूटे हुए पुल पर. इस खौफनाक नजारे को देख कई लोगों की सांसे अटक गई.

बताया जा रहा है कि लंबे समय से पुल जर्जर हालत में था. इस हादसे को प्रशासन की गंभीर की लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है. वडोदरा प्रशासन और एनडीआरएफ घटनास्थल पर मौजूद हैं. पुल पर फंसे एक टैंकर को गिरने से बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं. वडोदरा टीम, पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ सभी बचाव कार्य में लगे हुए हैं.

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गंभीरा पुल हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और घटना की जांच के आदेश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा, "आणंद और वडोदरा को जोड़ने वाले गंभीरा पुल के 23 स्पैन में से एक के ढहने से हुई त्रासदी दुखद है. मैं इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं. मैंने वडोदरा कलेक्टर से बात की है और उन्हें घायलों के तत्काल उपचार और प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Bridge Collape, Gujarat Bridge Collapse News, Gujarat Bridge Collapse Tragedy, Gujarat Bridge Tragedy, Gambhira Bridge Collapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com