- बीजेपी का 'सेवा ही संगठन' अभियान
- जल्द शुरू होगा अभियान का दूसरा चरण
- जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोरोना टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने, जागरूकता और इस बीमारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए 'सेवा ही संगठन' अभियान का दूसरा चरण शुरु करने जा रही है. यह अभियान देशभर में शुरु किया जाएगा. विपक्ष के हमलों के बीच पिछले महीने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने इसकी शुरूआत की थी. नड्डा ने देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बारे में निर्देश दिए हैं. इसमें टीकाकरण अभियान, राहत कार्यक्रम और पड़ोस-ग्राम स्वास्थ्य स्वयंसेवक का प्रशिक्षण शामिल है. टीकाकरण अभियान (Covid 19 Vaccination Drive) में 'मेरा बूथ टीकाकरण युक्त' का आह्वान किया गया है. इसके तहत 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीके की दोनों डोज लगना सुनिश्चित करने को कहा गया है.
इस अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में लक्ष्य समूह निर्धारित किए गए, जिन्हें टीके के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इनमें डिलीवरी बॉय, ऑटो रिक्शा चालक, घरेलू सहायक, समाचार पत्र वितरक, गैस सिलेंडर वितरक, 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता, 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को कहा गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राहत कार्यक्रम में लोगों को त्योहारों के समय कोविड के अनुरूप व्यवहार करने के लिए प्रेरित करना भी शामिल है. इसके तहत सैनिटाइजर, मास्क आदि का वितरण किया जाएगा. बीजेपी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से रक्तदान शिविर लगाने के लिए कहा है. अस्पतालों में राशन किट और भोजन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश हैं. टेली मेडिसिन सेंटर और मेडिकल हेल्प सेंटर की स्थापना करने का निर्देश दिया गया है.
बीजेपी अध्यक्ष ने अपील की है कि वृद्धों के सहायता के लिए स्वयंसेवक आगे आएं. प्रभावित लोगों को बीमा सुविधा जल्द से जल्द मिले, इसका प्रयास किया जाएगा. हेल्थ वॉरियर्स का उचित सम्मान किया जाएगा. स्वास्थ्य स्वयंसेवक के लिए दो लाख शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक महिला तथा एक पुरूष कार्यकर्ता को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है.
जेपी नड्डा ने निर्देश दिए कि प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर तीन सदस्यीय टीम बनाई जाए, जिनमें एक महिला कार्यकर्ता और एक डॉक्टर हो. टीम को थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर, टेस्ट किट, ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर आदि सामान संग्रहित करने को कहा गया है. ये स्वयंसेवक आंगनवाड़ी, आशा, एएनएम और पीएचसी के साथ समन्वय करेंगे. साथ ही लोगों में जागरुकता अभियान भी चलाएंगे.
VIDEO: वैक्सीनेट इंडिया : कौन-कौन लगवा सकता है कोरोना का टीका? जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं