एक्ट्रेस से राजनेता बनीं बीजेपी सांसद रूपा गांगुली के बेटे को कोलकाता के गोल्फ क्लब के दीवार में कार से टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी. आकाश मुखर्जी (21) को गुरुवार की रात रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब (आरसीजीसी) की दीवार से टकराने के बाद हिरासत में लिया गया. स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि वह लापरवाही से कार चला रहा था और नशे में भी था.
पटरी पर लौटता कश्मीर: आज रात से चरणबद्ध तरीके से बहाल होंगी फोन लाइनें, सोमवार से खुलने लगेंगे स्कूल
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
आरसीजीसी की मजबूत फेंसिंग से कार के टकराने के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गई है और दीवार पर भी बड़ी दरार आ गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने उसे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. घटना में किसी जन-धन की हानि नहीं हुई है. नशे में गाड़ी चलाने की जांच को लेकर उसके रक्त के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं. वहीं कार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है."
सुरक्षा परिषद में 'कश्मीर मुद्दे' पर बैठक से बिफरी कांग्रेस, पीएम मोदी से की यह मांग

वहीं बीजेपी सांसद ने पुलिस को कानून के नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की बात कहते हुए लोगों से इस घटना को राजनीति से न जोड़ने की अपील की है. घटना के कुछ देर बाद रूपा गांगुली ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस घटना को लेकर ट्वीट भी किए. उन्होंने लिखा कि मेरे बेटे का घर के करीब ही एक्सीडेंट हो गया. घटना के बाद मैंने पुलिस को फोन करके कानूनी पहलुओं की तरफ ध्यान देने के लिए कहा, उन्होंने लिखा कि क़प्या कोई पक्ष न लिया जाए और न ही कोई राजनीति की जाए. मैं अपने बेटे का ध्यान रखूंगी. कानून को अपना काम करना चाहिए.
उत्तर प्रदेश: मामूली सी बात पर भाई ने भाई को गोलियों से भूना, आरोपी फरार
My son has met with an accident near MY RESIDENCE.
— Roopa Ganguly (@RoopaSpeaks) August 15, 2019
I called police to tke care of it with all legal implications
No favours/ politics plz.
I love my son & will tk cr of him BUT, LAW SHOULD TAKE ITS OWN COURSE. न मै घलत करती हूं, न मै सेहेती हू @narendramodi
मै बिकाऊ नही हूँ
इस ट्वीट में रूपा गांगुली ने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा कि न मै गलत करती हूं, न मैं सहती हूं, मैं बिकाऊ नहीं हूं.
Video: बीजेपी सांसद रूपा गांगुली का बेटा गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं