विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2019

BJP सांसद रूपा गांगुली के बेटे ने दीवार में कार से मारी टक्कर, प्रत्यदर्शियों के मुताबिक नशे में था और...

एक्ट्रेस से राजनेता बनीं बीजेपी सांसद रूपा गांगुली के बेटे को कोलकाता के गोल्फ क्लब के दीवार में कार से टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी.

BJP सांसद रूपा गांगुली के बेटे ने दीवार में कार से मारी टक्कर, प्रत्यदर्शियों के मुताबिक नशे में था और...
एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त कार
कोलकाता:

एक्ट्रेस से राजनेता बनीं बीजेपी सांसद रूपा गांगुली के बेटे को कोलकाता के गोल्फ क्लब के दीवार में कार से टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी. आकाश मुखर्जी (21) को गुरुवार की रात रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब (आरसीजीसी) की दीवार से टकराने के बाद हिरासत में लिया गया. स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि वह लापरवाही से कार चला रहा था और नशे में भी था. 

पटरी पर लौटता कश्मीर: आज रात से चरणबद्ध तरीके से बहाल होंगी फोन लाइनें, सोमवार से खुलने लगेंगे स्कूल

आरसीजीसी की मजबूत फेंसिंग से कार के टकराने के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गई है और दीवार पर भी बड़ी दरार आ गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने उसे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. घटना में किसी जन-धन की हानि नहीं हुई है. नशे में गाड़ी चलाने की जांच को लेकर उसके रक्त के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं. वहीं कार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है."

सुरक्षा परिषद में 'कश्मीर मुद्दे' पर बैठक से बिफरी कांग्रेस, पीएम मोदी से की यह मांग

bopjanbk

वहीं बीजेपी सांसद ने पुलिस को कानून के नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की बात कहते हुए लोगों से इस घटना को राजनीति से न जोड़ने की अपील की है. घटना के कुछ देर बाद रूपा गांगुली ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस घटना को लेकर ट्वीट भी किए. उन्होंने लिखा कि मेरे बेटे का घर के करीब ही एक्सीडेंट हो गया. घटना के बाद मैंने पुलिस को फोन करके कानूनी पहलुओं की तरफ ध्यान देने के लिए कहा, उन्होंने लिखा कि क़प्या कोई पक्ष न लिया जाए और न ही कोई राजनीति की जाए. मैं अपने बेटे का ध्यान रखूंगी. कानून को अपना काम करना चाहिए.

उत्तर प्रदेश: मामूली सी बात पर भाई ने भाई को गोलियों से भूना, आरोपी फरार

इस ट्वीट में रूपा गांगुली ने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा कि न मै गलत करती हूं, न मैं सहती हूं, मैं बिकाऊ नहीं हूं. 

Video: बीजेपी सांसद रूपा गांगुली का बेटा गिरफ्तार 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Roopa Ganguly, Akash Mukharjee, Roopa Ganguly Son Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com