भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने का फायदा गिनाते हुए कहा कि अब पार्टी कार्यकर्ता कश्मीर की गोरी लड़कियों से शादी कर सकेंगे. मुजफ्फरनगर से भाजपा विधायक विक्रम सैनी पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं. उनका यह बयान कैमरे में कैद हो गया है. धारा 370 हटाए जाने के फैसले का जश्न मनाते हुए मंगलवार को विधायक ने मुजफ्फरनगर में कहा कि सरकार के इस फैसले के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता वहां जा सकते हैं, जमीन खरीद सकते हैं और शादी कर सकते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके भाषण में वह कहते हैं, 'कार्यकर्ता बहुत उत्सुक हैं और जो कुंवारे हैं, उनकी शादी वहीं करवा देंगे. अब वहां कोई दिक्कत नहीं है. पहले महिलाओं पर बहुत अत्याचार होता था. वहां की लड़की अगर यूपी के किसी लड़के से शादी कर लेती थी तो उसकी नागरिकता छिन जाती थी. भारत की नागरिकता अलग, कश्मीर की अलग. यानि एक देश, दो विधान.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
धारा 370 खत्म होने के बाद क्या कश्मीर में बिक रही है जमीन? जानिए Viral Post की सच्चाई
साथ ही उन्होंने कहा, 'मुस्लिम कार्यकर्ताओं को भी खुशी मनानी चाहिए. अब वे भी गोरी कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकते हैं. जश्न होना चाहिए. हर किसी को जश्न मनाना चाहिए, बेशक वह हिंदू हो या मुस्लिम. ऐसा काम हुआ है कि पूरे देश को इस पर जश्न मनाना चाहिए.'
Article 371: इन राज्यों के पास अभी भी है विशेष दर्जा, यहां नहीं खरीद सकते हैं जमीन
जब बाद में उनके बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने जो बयान दिया है, उसमें कुछ गलत नहीं है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक विधायक ने कहा, 'अब कोई भी कश्मीरी लड़की से बिना किसी दिक्कत के शादी कर सकता है. मैंने यही कहा था और यह सच है. यह कश्मीर के लोगों के लिए आजादी है. इसलिए हमने इस समारोह का आयोजन किया. अब कश्मीरियों को आजादी मिल गई है. मोदीजी ने हमारा सपना पूरा कर दिया. पूरा देश इस फैसले का जश्न मना रहा है.'
VIDEO: लेह में खुशी, करगिल में दिखी मायूसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं