विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

झारखंड: बीजेपी नेता की हत्या, AK-47 का हुआ इस्तेमाल

पलामू जिले के पिपरा बाजार में शनिवार को बदमाशों ने दिन-दहाड़े बीजेपी के 45 वर्षीय स्थानीय नेता मोहन गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी.

झारखंड: बीजेपी नेता की हत्या, AK-47 का हुआ इस्तेमाल
प्रतीकात्मक फोटो
मेदिनीनगर:

पलामू जिले के पिपरा बाजार में शनिवार को बदमाशों ने दिन-दहाड़े बीजेपी के 45 वर्षीय स्थानीय नेता मोहन गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी. इस घटना की पुष्टि पलामू क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अमोल वेणुकर होमकर ने की. उन्होंने बताया कि वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.  

झारखंड : नक्सली हमले में 3 पुलिसकर्मी शहीद, जेपी नड्डा ने किया था राज्‍य से नक्‍सलवाद के खात्‍मे का दावा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला करने वाले दो बाईक से आए थे और मोहन गुप्ता को सामने देखकर एके- 47 से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हुई गई. मोहन गुप्ता प्रखंड प्रमुख के पति थे. पुलिस के अनुसार हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं लेकिन जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

Video: खूंटी में 10 हजार आदिवासियों पर देशद्रोह का केस!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Jharkhand Assembly Election, BJP Leader Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com