बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भाकपा नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) की अपने सहयोगी के साथ हाल में हुई मुलाकात के बाद शुरू हुई सियासी अटकलों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि मुलाकात के दौरान कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है. लोजपा सांसद चंदन कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के बीच रविवार शाम हुई मुलाकात और उसके बाद कन्हैया की बिहार के मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया था.
पेट्रोल की कीमतों की 'सेंचुरी' के बीच PM बोले-मध्यम वर्ग को ऐसी कठिनाई नहीं होती यदि...
बहरहाल, जदयू (JDU) के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न पर नीतीश ने कहा, ‘‘आप तो जानते हैं कि मेरे पास मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी है ऐसे में किसी भी दल के चाहे वह विधायक, पार्षद या सांसद हों मिल सकते हैं. जो भी मिलने आते हैं उन्हें हम समय देते हैं. वह आए थे अपने क्षेत्र की बात को लेकर इसके अलावा कोई बात नहीं. कन्हैया तो हमसे पहले भी मिले हैं और उसके अलावा उनकी पार्टी के विधायक हैं वह भी हम से मिले हैं. जो भी हैं हम से मिल सकते हैं लेकिन कोई विशेष बात नहीं. इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है.''
राहुल गांधी ने मत्स्य पालन मंत्रालय की 'मांग' की तो गिरिराज सिंह बोले-आपको इतना तो पता...
आरक्षण को लेकर एक सवाल पर नीतीश ने कहा, ‘‘आरक्षण का लाभ जिनको मिल चुका है उन्हें नहीं मिलना चाहिए ऐसी कोई बात नहीं है. आरक्षण का नियम प्रदेश और केंद्र स्तर पर पहले से लागू है. अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़े वर्ग को ही नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर भी लोगों के लिए आरक्षण का प्रावधान कर दिया गया है. मेरे हिसाब से ऐसा कुछ नहीं है.''
उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि देश में जातिगत जनगणना हो जानी चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं