- बीवी की हत्या के बाद बेटे को फांसी पर लटकाया
- बेटी ने बनाया पिता की क्रूरता का वीडियो
- पड़ोसियों ने की पुलिस को खबर
बेंगलुरू से एक बेहद चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 45 साल के बेरहम बाप ने अपने ही बेटे को पंखे के सहारे फांसी पर लटका दिया. इतना ही नहीं उसकी बेटी चिल्लाते हुए पूरी घटना का वीडियो बनाती रही. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि इस शख्स ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी की भी हत्या कर दी. आरोपी एक चिट फंड स्कीम चलाता है उसने पुलिस को बताया कि इसी स्कीम में भारी कर्ज हो जाने के बाद परिवार में आत्महत्या करने पर सहमति बनी थी.
इस घटना के वीडियो में आदमी एक छोटी सी मेज पर खड़ा दिखाई देता है और 12 साल के उसके बेटे की गर्दन में बेटशीट बंधी हुई है. इसी के सहारे वह बेटे को पंखे से लटका देता है. बेटा भी किसी तरह का प्रतिरोध नहीं करता. आदमी तब तक अपने बेटे को पकड़े रहता है, जब तक वह शांत नहीं हो जाता. पास में ही एक महिला की भी लाश पड़ी दिख रही है. आदमी की 17 साल की बेटी चीखते हुए इस पूरी घटना का वीडियो बना रही है.
यह भी पढ़ें: मोबाइल चोरी के शक में क्लास के बच्चों को हाथ पांव बांधकर कुएं में लटकाया, प्रिंसिपल सस्पेंड
बेटी ने जब अपने पिता की इस क्रूर हरकत के बारे में पड़ोसियों को बताया तब पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी लड़की का बयान दर्ज करना बाकी है.
बता दें इसी तरह की भयावह घटना पिछले साल उत्तरी दिल्ली में देखने को मिली थी. यहां के बुरारी इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों ने अंधविश्वास के चलते फांसी लगा ली थी. फांसी लगाने से पहले परिवार ने एक वीडियो भी बनाया था.
वीडियो: बेटी से हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं