विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2021

बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा खतरनाक और परेशान करने वाली : राज्यपाल धनखड़

राज्यपाल धनखड़ ने सोमवार को उत्तर बंगाल की एक सप्ताह की यात्रा की शुरुआत की और इस दौरान उन्होंने हिंसा के शिकार हुए लोगों के साथ राज्य सरकार के बर्ताव की आलोचना की.

बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा खतरनाक और परेशान करने वाली : राज्यपाल धनखड़
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़.
सिलीगुड़ी:

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि राज्य में चुनाव के बाद कथित तौर पर हुई हिंसा से उपजी स्थिति खतरनाक और परेशान करने वाली है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर ममता बनर्जी ने शुतुरमुर्गी रवैया अपनाया है.

राज्यपाल धनखड़ ने सोमवार को उत्तर बंगाल की एक सप्ताह की यात्रा की शुरुआत की और इस दौरान उन्होंने हिंसा के शिकार हुए लोगों के साथ राज्य सरकार के बर्ताव की आलोचना की. उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल में दो मई के बाद हुई हिंसा के बारे में मुझे चिंता है. यह स्वीकार्य नहीं है. राज्य में स्थिति खतरनाक और परेशान करने वाली है. इस प्रकार की हिंसा ने लोकतांत्रिक ढांचे पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है.'

बंगाल में बीजेपी कम अंतर से हार वाली सीटों पर पुनर्गणना के लिए जा सकती है अदालत

राज्यपाल ने कहा, 'इतने हफ्ते गुजर जाने के बाद भी, राज्य सरकार इसे नकार रही है. मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर शांत क्यों हैं? राज्य प्रशासन का शुतुरमुर्गी रवैया स्वीकार्य नहीं है.'

क्या बंगाल बीजेपी खतरनाक दौर से गुजर रही है?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Jagdeep Dhankhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com