केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने जादवपुर विश्वविद्यालय (Jadavpur University) में धक्का-मुक्की के दौरान कथित रूप से उनके बाल खींचने वाले छात्र की मां को शनिवार को आश्वस्त किया कि वह उनके बेटे के करियर को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे. छात्र देबनजन बल्लव की बीमार मां रूपाली ने सुप्रियो से ‘हाथ जोड़कर' अपने बेटे को माफ करने का अनुरोध किया है, क्योंकि पुलिस के हवाले करने से उनके बेटे का करियर बर्बाद हो जाएगा. सुप्रियो ने शनिवार को ट्विटर पर कहा, ‘प्रिय चाची, चिंता मत करो. मैं ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करूंगा जिससे आपके बेटे के करियर को नुकसान पहुंचे.'उन्होंने अपने ट्वीट के साथ महिला के अनुरोध करने वाली खबर की कतरन भी लगाई हुई है. यह महिला बर्द्धमान शहर में रहती हैं. सुप्रियो ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि वह अपनी गलती से सबक सीखे. मैंने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है और न किसी को यह करने दूंगा. जल्दी ठीक हो जाओ.'
जादवपुर यूनिवर्सिटी में बाबुल सुप्रियो का घेराव, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मेरे बाल खीचें और...'
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
अखबार की कतरन में रूपाली बल्लव का फोटो है जिसमें उनकी आंखों में आंसू हैं. एक वीडियो में उनका बेटा देबनजन विश्वविद्यालय में मंत्री से बहस करता हुआ और उनके बाल खींचता हुआ दिख रहा है. देबनजन संस्कृत कॉलेज का छात्र है न कि जादवपुर विश्वविद्यालय का. उसने कहा, ‘मैं एनआरसी कवायद को लेकर मंत्री को अपनी चिंता से अवगत कराना चाहता था. यह कवायद करोड़ों लोगों को बेघर कर देगी, लेकिन मंत्री गुस्सा हो गए.' आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) का जादवपुर विश्वविद्यालय (Jadavpur University) में छात्रों के एक समूह ने घेराव किया था और उन्हें काले झंडे दिखाएथा. बाबुल सुप्रियो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करने के लिए विश्वविद्यालय आए थे. वामपंथी झुकाव वाले संगठनों-आर्ट फैकल्टी स्टूडेंट्स यूनियन (एएफएसयू) और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (ASFI) के सदस्यों ने शुरुआत में 'बाबुल सुप्रियो वापस जाओ' के नारे लगाते हुए करीब डेढ़ घंटे तक उनको कैंपस में प्रवेश करने से रोका.
बाबुल सुप्रियो ने ममता बनर्जी पर किया पलटवार, कहा- उनकी एक्सपायरी डेट अब पास में है...
वहीं, दूसरी तरफ इस मामले पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा था कि बाबुल सुप्रियो का घेराव किया जाना एक गंभीर मुद्दा है. उन्होंने घटना के संबंध में राज्य के मुख्य सचिव को तुरंत कदम उठाने को कहा है. मुख्य सचिव मलय डे ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राज्यपाल को आश्वस्त किया कि शहर के पुलिस आयुक्त को फौरन मामले पर गौर करने का निर्देश दिया गया है. (भाषा से भी इनपुट)
VIDEO: जादवपुर यूनिवर्सिटी में बाबुल सुप्रियो का विरोध, दिखाये गये काले झंडे
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं