विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2018

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बोले, मैं अयोध्या सोये हुए कुंभकर्ण को जगाने आया हूं, अब हिंदू चुप नहीं बैठेगा

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने शनिवार को अयोध्या में कहा कि मैं कोई राजनीति करने नहीं आया हूं.

Also Read in
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बोले, मैं अयोध्या सोये हुए कुंभकर्ण को जगाने आया हूं, अब हिंदू चुप नहीं बैठेगा
उद्धव ठाकरे ने कहा कि राम मंदिर श्रद्धा का मामला है. सरकार को राम मंदिर के लिए अदालत के फैसले से पहले कानून लाना चाहिए.
  • उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • कहा- मैं 4 साल से सोए कुंभकर्ण को जगाने आया हूं
  • राम मंदिर आस्था का विषय, अब चुप नहीं रहेंगे
अयोध्या: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने शनिवार को अयोध्या में कहा कि मैं कोई राजनीति करने नहीं आया हूं, बल्कि सोये हुए कुंभकर्ण को जगाने आया हूं. उद्धव ठाकरे ने कहा,  'मैं श्री राम चंद्र का दर्शन करने आया हूं. राम लला और हिन्दुत्व को क्या कभी हम भूल सकते हैं'. उन्होंने राम मंदिर निर्माण में देरी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'श्रीराम जन्मभूमि में श्रीराम का मंदिर होना ही चाहिए. आज मैं सोये हुए कुंभकर्ण को जगाने आया हूं. कुंभकर्ण छह महीने सोता था और छह महीने जागता था... आज के कुंभकर्ण पिछले चार साल से सोये हुए हैं'. ठाकरे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे, तब मिली जुली सरकार थी. उस समय यह कार्य कठिन हो सकता था, लेकिन आज की सरकार ताकतवर सरकार है, केन्द्र में भी और उत्तर प्रदेश में भी... अध्यादेश लाना चाहते हैं लाइये, कानून बनाना चाहते हैं, कानून बनाइये. शिवसेना उसका पूरा समर्थन करेगी'.

अयोध्‍या रवाना हुए शिवसेना कार्यकर्ता, रविवार को पहुंचेंगे उद्धव ठाकरे, साधु-संतों से भी करेंगे मुलाकात

उद्धव ठाकरे ने कहा कि राम मंदिर श्रद्धा का मामला है. सरकार को राम मंदिर के लिए अदालत के फैसले से पहले कानून लाना चाहिए.  ठाकरे ने कहा, 'मैं भूलने वालों को याद दिलाने आया हूं कि जल्द मंदिर बनाइये ... सीने में दम होना चाहिए, हृदय होना चाहिए. देश और विश्व के हिन्दू कंधे से कंधा मिलाकर मंदिर निर्माण में सहभागी होना चाहते हैं'. उन्होंने कहा कि अटल जी ने कहा था कि अब हिन्दू मात नहीं खाएगा, तो अब हिन्दू चुप नहीं बैठेगा . शिवसेना प्रमुख ने उपस्थित जनसमूह से नारा लगवाया, ''हर हिन्दू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार''. उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिन, महीने, साल और पीढ़ियां निकल गयीं. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे. पहले बताओ कि मंदिर कब बनाओगे. बाकी बात बाद में होती रहेगी. उद्धव ठाकरे ने मांग की है कि राम मंदिर निर्माण के लिए तिथि की घोषणा की जाए. आपको बता दें कि अयोध्या में रविवार को होने वाली धर्मसभा से पहले माहौल फिर से गरमाता नजर आ रहा है.

शिवसेना ने भाजपा से कहा- राम मंदिर के लिए लाएं अध्यादेश, करें तारीख का ऐलान  

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्‍व हिंदू परिषद की कल होने वाली धर्मसभा यानी धर्म संसद (Dharma Sansad) लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अयोध्या पहुंच रहे हैं. साथ ही शिवसेना के काफी कार्यकर्ता रैली के लिए अयोध्या पहुंचने लगे हैं. महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों से शिवसैनिक ट्रेनों से अयोध्या पहुंच रहे हैं. वहीं उद्धव ठाकरे शिवाजी के जन्मस्थान की मिट्टी लेकर आज दोपहर में अयोध्या पहुंचे. उद्धव अयोध्या में पुजारियों और साधु-संतों के साथ बैठक और रामलला के दर्शन भी करेंगे. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को देखते हुए भारी तादाद में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. वीएचपी की धर्मसभा में दो लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है.  (इनपुट- भाषा से भी)

VIDEO : वीएचपी की रैली पर निर्मोही अखाड़े का एतराज​
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uddhav Thackeray, Uddhav Thackeray Ayodhya Visit, Ayodhya Case, Dharm Sabha, Dharm Sabha In Ayodhya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com