विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2011

अन्ना के समर्थन में ऑटो चालकों की हड़ताल

अन्ना के समर्थन में देश एकजुट नज़र आ रहा है। दिल्ली के एक बड़े ऑटो यूनियन ने बुधवार को हड़ताल का आह्वान किया है।
नई दिल्ली: अन्ना के समर्थन में देश एकजुट नज़र आ रहा है। दिल्ली के एक बड़े ऑटो यूनियन ने बुधवार को हड़ताल का आह्वान किया है। न्याय भूमि नाम के इस यूनियन से जुड़े 10 हज़ार ऑटो चालक सड़कों पर नहीं उतरेंगे। ऑटो संघ के मुताबिक सरकार भ्रष्टाचार को मिटाना नहीं चाहती है और अन्ना की मुहिम को कुचल रही है। ऑटो संघ के पदाधिकारियों ने ऑटो चालकों से अपील की है कि वो सभी आज संसद तक होने वाले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लें। इस बीच भारतीय मज़दूर संघ से भी जुड़े करीब 50 हज़ार ऑटो वाले मंगलवार आधी रात से हड़ताल पर जा रहे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऑटोरिक्शा, हड़ताल, अन्ना हजारे, Autorickshaw, Strike, Anna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com