यह ख़बर 24 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बोडो विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में कोकराझार में बंद का ऐलान

खास बातें

  • असम हिंसा के मामले में बोडो विधायक की गिरफ्तारी के बाद बोडोलैंड के लोगों ने कोकराझार में बंद का ऐलान किया है। पुलिस ने कोकराझार में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है।
कोकराझार:

असम के कोकराझार जिले में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट के बंद के ऐलान के बाद यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है। बोडो समर्थकों ने अपने एमएलए प्रदीप ब्रह्मा की गिरफ्तारी के बाद बंद का ऐलान किया है। प्रदीप ब्रह्मा को असम में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रदीप को हिंसा के दौरान सात मामलों में नामजद किया गया है। प्रदीप की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को उसके समर्थकों ने 6 घंटे तक ट्रेन सेवाओं को ठप कर दिया। इन्होंने गुवाहाटी राजधानी को भी रोक दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com