विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2020

ममता बनर्जी पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- 'ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ, जो मुझे....'

ममता बनर्जी ने अपने एक बयान में ओवैसी की पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी 'मुस्लिम वोट बांटने को हैदराबाद से एक पार्टी लाने के लिए करोड़ों खर्च कर रही है.' उनके इसी बयान पर ओवैसी ने बुधवार को भड़कते हुए ट्वीट कर जवाब दिया है.

ममता बनर्जी पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- 'ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ, जो मुझे....'
ममता बनर्जी पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM (All India Majlis-e-Ittehad-ul-Muslimeen) के लड़ने की घोषणा के बाद से ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओवैसी के बीच बयानबाजी चालू है. ममता बनर्जी ने अपने एक बयान में ओवैसी की पार्टी की ओर इशारा करके कहा कि बीजेपी 'मुस्लिम वोट बांटने को हैदराबाद से एक पार्टी लाने के लिए करोड़ों खर्च कर रही है.' इसपर ओवैसी ने बुधवार को भड़कते हुए कहा कि 'ऐसा कभी कोई पैदा नहीं हुआ है जो असदुद्दीन ओवैसी को पैसों से खरीद ले.' उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोटर्स 'ममता बनर्जी की जागीर नहीं हैं.'

उन्होंने ममता बन हमला करते हुए कहा कि 'उनके आरोप आधारहीन हैं और वो बेचैन हैं. उन्हें अपने घर की चिंता करनी चाहिए. उनके खुद के कितने लोग बीेजेपी में जा रहे हैं. उन्होंने बिहार के उन वोटरों का अपमान किया है, जिन्होंने हमें वोट दिया था.'

AIMIM ने बिहार में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद बंगाल विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ने का फैसला किया था. पार्टी को बंगाल से लगे बिहार के सीमांचल इलाके में, जहां मुस्लिम वोटर्स की बहुलता है, वहां पांच सीटों पर जीत मिली थी.

यह भी पढ़ें: "घिनौना" : असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी मंत्री की "नो मुस्लिम" टिप्पणी पर कहा

मंगलवार को जलपाईगुड़ी में एक रैली में ममता बनर्जी ने कहा था, 'मुस्लिम वोट को बांटने के लिए बीजेपी हैदराबाद की एक पार्टी को लाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है. प्लान यह है कि बीजेपी हिंदू वोट्स खाएगी और हैदराबाद की पार्टी मुस्लिम वोट खाएगी. हाल ही के बिहार चुनावों में भी उन्होंने ऐसा ही किया था. यह पार्टी बीजेपी की B टीम है.' 

ओवैसी ने इसके जवाब में ट्वीट किया, 'अभी तक आपने हुकुम मानने वाले मीर जाफरों और सादिकों से डील किया है. आपको अपने लिए बोलने और सोचने वाले मुस्लिम पसदं नहीं हैं. आपने बिहार के वोटरों का अपमान किया है. याद रखिए बिहार में जो लोग अपनी हार के लिए वोट कल्चर को दोष दे रहे थे, उनका क्या हुआ. मुस्लिम वोटर्स आपकी जागीर नहीं हैं.'

Video: ओवैसी ने कहा, पूरे देश में चुनाव लड़ना हमारा अधिकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asaduddin Owaisi, Mamata Banerjee, West Bengal Assembly Elections 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com