पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) को ‘काले अंग्रेज' का दल बताया, जो 2022 के विधानसभा चुनाव को जीतने की कोशिश कर रही है. इसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) ने पटलवार करते हुए कहा कि उनका रंग भले ही ‘काला हो' लेकिन उनकी ‘नीयत साफ'है. पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग चल रही है. इस बीच पंजाब के मोगा जिले के बधनी कलां में एक सभा को संबोधित करते हुए चन्नी ने ‘काले अंग्रेज' वाली टिप्पणी की. चन्नी ने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि पंजाब में अगली सरकार आप बनाएगी.
'42 साल कांग्रेस में रहने का क्या सिला मिला', चुनावी रणनीति पर कैप्टन ने दिए अहम संकेत
उन्होंने कहा, “क्या पंजाब में लोग नहीं रहते? क्या पंजाब में युवा नहीं हैं? क्या पंजाब में पंजाबी नहीं हैं? क्या 'काले अंग्रेज' यहां (राज्य) आएंगे और राज करेंगे? चन्नी ने कहा कि '(गोरे) चिट्टे अंग्रेज' (ब्रिटिश) को पहले देश से बाहर भगा दिया गया था और अब ये "काले अंग्रेज" पंजाब पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. पत्रकारों से बात करते हुए चन्नी ने कहा, “हम कह रहे हैं कि पंजाब पंजाबियों का है, आप यहां व्यवधान पैदा न करें. ये बाहरी लोग 'काले अंग्रेज' (राज्य पर) शासन करना चाहते हैं."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Omicron ने बढ़ाई चिंता: CM अरविंद केजरीवाल ने बैठक में तैयारियों पर की चर्चा
मोगा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाब पर केवल उसके लोगों का शासन होगा और "केजरीवाल जैसे” लोगों को यहां के लोगों की समस्याओं और जरूरतों के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, “ जबसे मैंने कहा कि (आप की सरकार बनने के बाद) पंजाब की हर महिला को 1000 रुपये महीना देंगे, चन्नी साहब मुझे गालियां दे रहे हैं. (वह पहले) बोले कि केजरीवाल के कपड़े खराब हैं, आज बोले केजरीवाल काला है.” दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “ चन्नी साहब, मेरा रंग काला है. पर पंजाब की मेरी मां-बहनों को ये काला बेटा/भाई पसंद है. उनको पता है कि मेरी नीयत साफ है.” आप नेता राघव चड्ढा ने चन्नी की ‘काले अंग्रेज़' टिप्पणी पर एक बयान में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक जिम्मेदार पद पर बैठ होने के बावजूद " लांछन की सारी हदें पार कर दी हैं और यह “शर्मनाक” है.
'आप' ने जो वादे किए, वह हमने पहले ही पूरे कर दिए: 'फर्जी केजरीवाल' पर पंजाब के सीएम चन्नी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं