कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मद्देनजर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने एक बैठक बुलाई थी. जिसमें नए वेरिएंट से संभावित तीसरी लहर के बारे में चर्चा की गई और अस्पतालों की तैयारियों पर समीक्षा की गई. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के अस्पतालों में बेड्स की संख्या की समीक्षा की. इसके अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन टैंक, डॉक्टर्स की संख्या और कई छोटी- छोटी चीजों को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की गई.
दूसरी लहर से लिया सबक
दिल्ली सरकार कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले ही पूरी तरह से तैयार रहना चाहती है और कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जो-जो गलतियां हुई थी. उन्हें फिर से दोहराना नहीं चाहती है. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी अधिकारियों को कहा कि पिछली बार की तरह ऐसा ना हो कि जब कोरोना के मामले बढ़े और तब हम चीजों को संभालना न पाए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शाम को करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर की गई इस बैठक में किन-किन मुद्दों पर बात की गई. इसपर विस्तार से जानकारी देने के लिए अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. शाम 4 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विस्तार से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी देंगे.
गौरतलब है कि कोविड का नया वेरिएंट Omicron (ओमिक्रॉन) इस समय चिंता का विषय बना हुआ है. कई देशों से Omicron के मामले सामने आ रहे हैं. इसे बेहद संक्रामक माना जा रहा है. इस वेरिएंट का सबसे पहला मामला दक्षिण अफ्रीका से सामने आया था. वहीं अब नीदरलैंड, बोत्सवाना, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, इजरायल, बेल्जियम, चेक गणराज्य, इटली, जर्मनी और हांग कांग जैसे देशों से भी इसके मामले सामने आ रहे हैं. जिसके बाद से भारत सरकार अलर्ट मोड पर है और राज्यों से कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने को कहा गया है. वहीं आज Omicron वेरिएंट के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं