विज्ञापन

यूपी: सिद्धार्थ नगर में भाजपा सांसद और अपना दल विधायक के समर्थकों में मारपीट, जमकर चले लात-घूसे

बताया गया कि जगदंबिका पाल के समर्थकों द्वारा कार्यक्रम के स्टेज पर विनय वर्मा के खास समर्थकों की पिटाई की गई. वायरल वीडियो में सांसद जगदम्बिका पाल के समर्थक स्टेज पर बैठे विधायक विनय वर्मा के समर्थक प्रदीप कमलापुरी की पिटाई करते नजर आ रहे हैं.

यूपी: सिद्धार्थ नगर में भाजपा सांसद और अपना दल विधायक के समर्थकों में मारपीट, जमकर चले लात-घूसे
सिद्धार्थ नगर में भाजपा सांसद और अपना दल विदायक समर्थक में मारपीट.
NDTV
  • सिद्धार्थनगर के बढ़नी में PHC को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदलने के कार्यक्रम में झड़प हुई.
  • भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के समर्थकों ने अपना दल एस विधायक विनय वर्मा के समर्थक प्रदीप कमलापुरी की पिटाई की.
  • मारपीट की घटना पुलिस, मुख्य विकास अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई थी.

यूपी में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है. इससे पहले नेताओं की आवाजाही और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के कार्यक्रम बढ़ गए हैं. लेकिन शनिवार को सिद्धार्थ नगर में एक ऐसे ही कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुए, जिससे स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल और अपना दल एस के विधायक विनय वर्मा के बीच मंच पर ही तीखी झड़प हो गई. मामला सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी का है. जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदले जाने को लेकर शनिवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था. 19.66 करोड़ की लागत से पीएचसी से सीएचसी में हो रहे कन्वर्जन का कार्यक्रम तीखी झड़प और मारपीट में बदल गई. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. 

मालूम हो कि जगदंबिका पाल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं. वो स्थानीय सांसद के नाते कार्यक्रम में मौजूद थे. जबकि शोहरतगढ़ के अपना दल एस विधायक विनय वर्मा  के समर्थक भी वहां मौजूद थे. जिस समय मारपीट हुई, तब वहां विधायक विनय वर्मा मौजूद नहीं थे. वो मारपीट के कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे. 

सांसद समर्थकों द्वारा विधायक समर्थक की मारपीट 

बताया गया कि जगदंबिका पाल के समर्थकों द्वारा कार्यक्रम के स्टेज पर विनय वर्मा के खास समर्थकों की पिटाई की गई. वायरल वीडियो में सांसद जगदम्बिका पाल के समर्थक स्टेज पर बैठे विधायक विनय वर्मा के समर्थक प्रदीप कमलापुरी की पिटाई करते नजर आ रहे हैं.  मारपीट की यह घटना मुख्य विकास अधिकारी, स्वस्थ विभाग के उच्च अधिकारियों के अलावा पुलिस और कई थाने की फोर्स के मौजूदगी में हुई.

नारेबाजी और कार्यक्रम में वर्चस्व को लेकर हुआ विवाद

पीड़ित प्रदीप कमलापुरी ने कहा कि कार्यक्रम में वह स्टेज पर बैठे हुए थे. इतने में अनिल अग्रहरि और कुछ लोग आकर उनके साथ अभद्रता करने लगे. जब तक वह कुछ समझ पाते उनकी लात घूंसों से पिटाई शुरू कर दी. 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजक विधायक विनय वर्मा का नाम लेकर समर्थकों द्वारा नारा लगाने से ये लोग नाराज थे. मारपीट करने वाले व्यक्तियों को संसद का समर्थक बताया जाता है. पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट की इस घटना से स्थानीय स्तर पर राजनीति तेज हो गई है. 

यह भी पढ़ें - सिद्धार्थनगर को रेलवे की बड़ी सौगात, जिले में बिछेगी नई रेलवे लाइन, मिलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jagdambika Pal, Jagdambika Pal Video, Siddharthnagar, Siddharthnagar News, Siddharthnagar News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com