विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2017

सेना ने बारामुला में एलओसी पर आतंकवादी का शव बरामद किया

राजौरी जिले में एलओसी पर पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

सेना ने बारामुला में एलओसी पर आतंकवादी का शव बरामद किया
प्रतीकात्मक फोटो.
  • सेना ने एक एके 47 और सामान बरामद किया
  • रामपुर सेक्टर में घुसपैठ का चौथा प्रयास विफल
  • पाक ने भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की
नई दिल्ली: सेना ने एलओसी पर आतंकी का शव बरामद किया है. इस आतंकी का शव बारामुला के रामपुर सेक्टर मे मिला है. सेना ने इस आतंकी को 27 जुलाई को घुसपैठ करते वक्त एलओसी पर मार गिराया था.

चार दिनों तक घने जंगल मे चले तलाशी अभियान के बाद सेना को एक एके 47, गोलाबारूद के साथ-साथ लड़ाई के दौरान इस्तेमाल किया जाने वाला समान भी मिला है. पिछले एक महीने के दौरान रामपुर सेक्टर में घुसपैठ का चौथा प्रयास विफल कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. संघर्ष विराम का उल्लंघन कल रात सीमा पर हुई गोलीबारी के कुछ घंटे बाद फिर हुआ. राजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को दोपहर करीब दो बजकर 45 मिनट पर राजौरी के कालसिया क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.

यह भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर के सोपोर में लश्कर का आतंकी पकड़ा गया, हथियार भी बरामद

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कल रात साढ़े दस बजे राजौरी जिले के नौशेरा की बाबा खोरी पट्टी पर नियंत्रण रेखा पर हल्के हथियारों और एमएमजी (मध्यम मशीन गन) का इस्तेमाल करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.

VIDEO : पुलवामा में मुठभेड़

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर जुलाई में पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन करने की घटनाओं में नौ जवानों सहित 11 लोगों की मौत हुई थी और 18 लोग जख्मी हुए थे.
(इनपुट भाषा से भी)
लेखक के बारे में
img
राजीव रंजन
Editor - Defence & Political Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Millitant Dead Body Recovered, LoC, Baramulla, Cease Fire Violation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com