विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2012

पुंछ जिले में जवान ने दो महिलाओं को गोली मारी

अपनी पत्नी का अवैध संबंध होने के शक में सेना के एक जवान ने पुंछ जिले में पत्नी के कथित प्रेमी की मां समेत दो महिलाओं को गोली मार दी और उनके घर में आग लगा दी।
पुंछ: अपनी पत्नी का अवैध संबंध होने के शक में सेना के एक जवान ने पुंछ जिले में पत्नी के कथित प्रेमी की मां समेत दो महिलाओं को गोली मार दी और उनके घर में आग लगा दी।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स के साथ काम कर रहे सेना के 168 बटालियन के जवान तारिक अहमद ने अपनी सर्विस राइफल से गोलियां चलाईं।

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में दो महिलाएं मारी गईं और दो घायल हो गईं। अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को रात घर पहुंचने पर अपनी पत्नी को घर में ना पाकर जवान आक्रोषित हो उठा। उसने सोचा की उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध रिश्ता है। पीड़ितों की पहचान शहारा बेगम और यासमीन के तौर पर हुई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Army Jawan, Killed, Poonch, Firing, सेना का जवान, गोलीबारी, पुंछ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com