- सेना प्रमुख ने कहा- हम हर हालात से निपटने को तैयार हैं
- जम्मू-कश्मीर को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बयान
- अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सामान्य हो रहे हैं हालात - सेना प्रमुख
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सेना प्रमुख बिपिन रावत ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो जम्मू-कश्मीर में माहौल बिगाड़ने के लिए पर्दे के पीछे से काम कर रहे हैं. रावत ने कहा कि हमारे पास इंटेलिजेंस इनपुट है कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बड़ी संख्या में आतंकवादी घुसपैठ करने की तैयारी में है. इसे लेकर हमनें अपनी सेना को पहले ही अलर्ट किया हुआ है. हम किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं. सेना प्रमुख ने कहा कि समय के साथ-साथ घाटी में चीजें समान्य हो रही हैं. लेकिन कुछ लोग हैं जो ऐसा नहीं चाहते हैं. और इसलिए वह हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि माहौल को बिगाड़ा जाए.
भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई: PoK में आर्टिलरी गन से तबाह किए 4 आतंकी लॉन्च पैड
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से लगातार हो रही आतंकी घुसपैठ के जवाब में भारतीय सेना ने तंगधार सेक्टर के दूसरी तरफ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी कैंपों पर हमला किया. आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत (Army Chief General Bipin Rawat) ने तीन आतंकी कैंपों के तबाह होने की पुष्टि की है. सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) ने कहा कि भारतीय सेना (Indian Army) के इस ऐक्शन में 6 से 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और तकरीबन इतने ही आतंकी भी मारे जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि आतंकियों के मारे जाने की खबर हमें और भी मिल रही है, जिसकी जानकारी हम बाद में देंगे, लेकिन हम यकीन के साथ कह सकते हैं कि कमसे कम तीन आतंकी कैंपों को तबाह किया गया है और चौथे कैंप को भी नुकसान पहुंचा है. सेना प्रमुख ने आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए आर्टिलरी गन के इस्तेमाल की भी पुष्टि की. बता दें कि लॉन्च पैड वो जगह होती है जहां से आतंकियों को घुसपैठ कराई जाती है.
सेना के अधिकारी का दावा, 500 से ज्यादा आतंकवादी कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में
इससे पहले कल रात क़रीब 11 बजे पाकिस्तान सेना ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार में बिना उकसावे के एलओसी पर गोलाबारी शुरू कर दी थी. पाकिस्तान की तरफ से किए गए इस गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए और एक स्थानीय नागरिक की भी जान चली गई. हमले में तीन स्थानीय नागरिक घायल भी हो गए. इसके जवाब में भारतीय सेना ने यह कार्रवाई की थी. इस बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने जानकारी दी.
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने किया सीजफायर का उल्लंघन, दो जवान शहीद, एक नागरिक की मौत
बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान सीमा पार से न केवल आतंकियों को कश्मीर का माहौल ख़राब करने के लिए उकसा रहा है, बल्कि उसके कई लॉन्च पैड्स पर आतंकी भारत में घुसपैठ करने की फ़िराक़ में भी बैठे हैं. बता दें कि सेना ने पाकिस्तान के उन सभी पोस्ट को भी तबाह किया जो लॉन्च पैड को सुरक्षा दे रहे थे. साथ ही पाकिस्तान के गोला बारूद को भी तबाह किया गया. सेना ने पीओके में ज़ुरा, अथमुक़म और कुण्डलशाही में मौजूद लॉन्च पैड्स को निशाना बनाया.
VIDEO: पाक सेना की गोलीबारी से 2 जवान शहीद, भारत ने तबाह किए लॉन्च पैड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं