पुणे:
अन्ना हजारे को पुणे के संचेती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने बताया है कि अन्ना की सेहत में बहुत सुधार आया है। अस्पताल से निकलने के बाद अन्ना सीधे अपने गांव रालेगण सिद्धी के लिए रवाना हो गए। संचेती अस्पताल के डॉक्टरों ने अन्ना को एक महीने तक आराम करने की सलाह दी है।
अस्पताल से निकलने के बाद अन्ना ने कहा कि अनशन की वजह से उन्हें बुखार हो गया था। हालांकि उन्हें अभी भी कमजोरी है। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर अन्ना ने कहा कि वह अभी इसके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे। इस मुद्दे पर वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाने के बाद सोचेंगे।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अन्ना हजारे, Anna Hazare, Anna In Hospital, अस्पताल में अन्ना, अस्पताल से अन्ना को छुट्टी