"हर महीने 100 करोड़ रुपये चाहते थे गृह मंत्री" : मुंबई के पूर्व कमिश्नर ने अपने खत में लगाए ये 5 गंभीर आरोप
मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. मुंबई पुलिस आयुक्त पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने यह आरोप लगाया है.
परमबीर सिंह ने गृह मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप (फाइल फोटो)