- पुलिस की जांच में सामने आया यह तथ्य
- मामले में अब तक 80 लोगों की गिरफ्तारी की गई
- 30 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई
अलीगढ़ में 100 से ज्यादा लोगों को जहरीली शराब पिलाकर मारने और सैकड़ों को बीमार करने वाले जहरीली शराब का नेटवर्क 15 साल से चल रहा था. जहरीली शराब बेचकर इन शराब माफियाओं ने 120 करोड़ रुपए की संपत्ति बटोर ली थी. बीते एक महीने से चल रही पुलिस की जांच में ये तथ्य सामने आए हैं. मामले में अब तक करीब 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें एक लाख का इनामी ऋषि शर्मा भी शामिल है. इनमें 22 अभियुक्त के खाते में एक करोड़ से ज्यादा की रकम मिली है, इन्हें भी फ्रीज कर दिया गया है. गौरतलब है कि 27 मई से एक सप्ताह तक लगातार अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी जबकि सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए थे.
अलीगढ़: जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद चेता प्रशासन, छेड़ा अभियान
इस मामले में अलीगढ़ पुलिस ने 8 अभियोगों में 30 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, इसमें एक लाख का इनामी ऋषि शर्मा, 50 हजार का इनामी विपिन यादव व अन्य सरगना अनिल चौधरी भी है. शराब प्रकरण में बरामदगी, बयान और साक्ष्य संकलन के आधार पर लगभग हर मामले में 500 से 1000 पेज की चार्जशीट न्यायालय भेजी गई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अलीगढ़ हादसा : स्याही बनाने में इस्तेमाल मिथाइल एल्कोहल मिलाने से जहरीली हुई थी शराब
शराब पीने से मृत व्यक्तियों की प्राप्त विसरा रिपोर्ट मे जहरीली शराब की पुष्टि हुई है एवं आबकारी विभाग से भी ढक्कन, रैपर व QR कोड के सम्बन्ध में बरामद शराब फर्जी होने की रिपोर्ट मिली है. हर साक्ष्य को बड़ी ही बारीकी और जटिलता के साथ एकत्रित किया गया, साथ ही निरंतर विवेचना करने वाली टीमों की मॉनिटरिंग अभी भी जारी है. शराब प्रकरण में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की करीब 120 करोड़ रुपये की संपत्ति चिन्हित की जा चुकी है. 22 आरोपियेां के 42 खाते फ्रीज किए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं