भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है. भारत के एक पायलट को पाकिस्तान द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद से तनातनी और भी बढ़ गई और हर जगह से विंग कमांडर की रिहाई की आवाज सुनाई दे रही है. इस बीच बसपा अध्यक्ष मायावती और गठबंधन के उनके साथी सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय चुनावी फसल खड़ी करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उनकी कड़ी आलोचना की है.
हम विंग कमांडर की वापसी का इंतजार कर रहे हैं और पीएम प्रचार नहीं बंद नहीं कर रहे: कांग्रेस
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा, 'ऐसे समय में जब जंगी संकट के बादल छाये हैं और देश को नेतृत्व की सख़्त ज़रूरत है, पीएम मोदी द्वारा देश की सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने के बजाय अपनी पार्टी की चिन्ता करते हुये बीजेपी वर्करों को सम्बोधित करना हास्यास्पद ही नहीं बल्कि देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी है.'
पाकिस्तान के कब्जे में भारतीय पायलट, कांग्रेस ने मोदी सरकार से की ये मांग
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का हवाई हमला सेना ने कल नाकाम कर दिया, यह बड़ी राहत की बात है, लेकिन देश का एक जांबाज़ एयरफोर्स अफसर पाकिस्तान के क़ब्ज़े में है, यह बड़ी चिन्ता की बात है." बसपा अध्यक्ष ने कहा कि उस पायलट की सकुशल वापसी के लिये भारत सरकार को पूरी जी-जान लगा देने की ज़रूरत है तभी देश को चैन मिलेगा.
ना'पाक' कोशिश पर शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ट्वीट, पीएम मोदी से पूछा- ये क्या से क्या हो गया?
उधर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट करके कहा कि ऐसे में जब भारतीय वायु सेना का एक पायलट लापता है, सब कुछ, यहां तक कि राष्ट्रीय सुरक्षा को भी वोट की नजर से देखा जा रहा है. भाजपा केवल ध्यान भटकाने, झूठ बोलने, ब्रांडिंग करने और मार्केटिंग करने की राजनीति ही जानती है.
येदियुरप्पा के बोले- पाक पर हमला करने से पीएम मोदी के पक्ष में बनी लहर, जीतेंगे 28 में से 22 सीटें
दरअसल, 27 फरवरी को भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ जवाबी कार्रवाई को लेकर खबरें जोरों पर रहीं. पाकिस्तान ने एलओसी इलाके में अपने लड़ाकू विमान से घुसपैठ की कोशिश की जिसे भारतीय वायु सेना ने नाकाम कर दिया. पाकिस्तानी विमान का मलबा पाक अधिकृत कश्मीर में मिला. इस दौरान भारतीय वायुसेना के एक मिग विमान का नुकसान हो गया. भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमारा एक पायलट लापता है. बाद में उसके पाकिस्तान में बंधक बनाए जाने की सूचना मिली. भरत ने पाकिस्तान के अधिकारियों को तलब किया और पाकिस्तान में कैद पायलट को सुरक्षित वापस करने को कहा. इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ फिर से बातचीत का राग अलापा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि जंग हुई तो यह किसी के काबू में नहीं रहेगी. इमरान खान ने कहा कि हम भारत को बातचीत के लिए आमंत्रित करते हैं.
Video: बीजेपी का मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम सवालों के घेरे में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं