तमिलनाडु में सत्ताधारी अन्नाद्रमुक ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया कि वह अगले साल अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में प्रदेश में विधानसभा चुनाव करवाए. आयोग ने यहां राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक में विचार-विमर्श किया था.मुख्य विपक्षी दल द्रमुक और अन्य दलों ने राज्य में एक चरण में चुनाव कराने की की मांग की है . भारतीय निर्वाचन आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा के नेतृत्व वाला दल अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा के लिये यहां दो दिवसीय दौरे पर आया है.
प्रदेश विधानसभा का मौजूदा पांच साल का कार्यकाल अगले साल 24 मई को खत्म हो रहा है. विधानसभा चुनावों के लिये अगले साल के शुरू में घोषणा होने की उम्मीद है. विधानसभा के उपाध्यक्ष और अन्नाद्रमुक की चुनावी शाखा के सचिव पोल्लाची वी जयरामन ने कहा कि मतदाताओं को भीषण गर्मी से बचाने के लिये पार्टी ने आयोग से चुनाव अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में कराने का अनुरोध किया. बैठक में द्रमुक का प्रतिनिधित्व पार्टी सांसद और संगठन सचिव आर एस भारती ने किया. उन्होंने आयोग से एक चरण में चुनाव कराने का अनुरोध किया. माकपा ने भी आयोग से एक चरण में चुनाव कराने व कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का अनुरोध किया.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं