बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) पांच साल पुराने फर्जी मेल आईडी केस में अपना बयान दर्ज कराने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे हैं. पुलिस ने उन्हें इस बावत समन जारी किया था. माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ करेगी..
ऋतिक ने ही वर्ष 2016 में पुलिस में शिकायत दर्ज कर दावा किया था कि कोई उनकी फर्जी मेल आईडी बनाकर कंगना रनौत से बातचीत कर रहा था. उस वक्त कहा गया था कि रोशन को कंगना ने भी कई ऊटपटांग मेल भेजे थे. इस केस की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की Crime Intelligence Unit कर रही है. मेल भेजने का मामला 2013 और 2014 का है.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
Jodha Akbar को पूरे हुए 13 साल, ऋतिक रोशन बोले- बहुत मुश्किल फिल्म थी...देखें Video
साल 2016 में 'सिली एक्स' कहने पर हुए विवाद के बाद ऋतिक रोशन ने अपने सह कलाकार कंगना रनौत को कानूनी नोटिस भेजा था और उन पर मूर्खतापूर्ण रूप से उन्हें संदर्भित करने का आरोप लगाया था. इसके साथ ही रोशन ने कंगना के साथ कोई संबंध होने से इनकार किया था. उन्होंने यह भी दावा किया था कि रनौत ने उन्हें सैकड़ों बेतुके ईमेल भेजे थे.
पुलिस इस मामले में कंगना और उनकी बहन से पहले ही पूछताछ कर चुकी है. इस केस की जांच पहले मुंबई पुलिस की साइबर सेल ही कर रही थी, लेकिन दिसंबर 2020 में इसे Criminal Intelligence Unit के पास ट्रांसफर कर दिया गया. ये सब ऋतिक रोशन के वकील की अपील पर किया गया था.
बता दें कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने साथ में 'काइट्स' (2010) और 'कृष 3' '(2013) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. ऋतिक को आखिरी बार फिल्म 'वॉर' में टाइगर श्रॉफ संग देखा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं