विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2011

प्रणब मुखर्जी के बेटे शुरू करेंगे राजनीतिक पारी

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने अपना राजनीतिक करियर आरंभ करने के लिए सेल में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है।
सुरी: केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने अपना राजनीतिक करियर आरंभ करने के लिए सेल में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक उन्होंने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा निदेशक मंडल ने स्वीकार कर लिया है। अभिजीत के कांग्रेस के टिकट पर नलहाटी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वह बृहस्पतिवार से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। 
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रणब मुखर्जी, राजनीतिक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com