आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को सबसे स्टाइलिश राजनेता के अवार्ड से नवाजा गया है. उन्होंने इंडियन फैशन अवार्ड्स ( Indian Fashion Awards 2021) यह अवार्ड ग्रहण करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी ट्विटर पोस्ट के जरिये युवा नेता को बधाई दी है. केजरीवाल ने लिखा, 'हमारे पास देश के सबसे ईमानदार, सबसे ज्यादा प्रतिबद्ध और सबसे ज्यादा देशभक्त नेता हमारी पार्टी में हैं. अब हमारी पार्टी में सबसे स्टाइलिश राजनेता भी हैं.'
Thank you sir ???? https://t.co/uk54yKHhQq
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) November 29, 2021
33 साल के राघव चड्ढा के पास आम आदमी पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर तीन पोस्ट के साथ इस खबर की पुष्टि की है. इसमें बताया गया है कि इंडियन फैशन अवार्ड में मोस्ट स्टाइलिश पॉलिटिशियन अवार्ड दिया गया है. उन्होंने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है. राघव चड्ढा दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से विधायक हैं और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं. चड्ढा आप की पंजाब इकाई के सह प्रभारी हैं. वो पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं