मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मामला है विदिशा जिले के गंजबासौदा का. कोरोना काल के चलते स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. वैक्सीन लगवाने गई सेंटर पर एक युवती को दो डोज लगा दिए. यहां मौजूद एएनएम कार्यकर्ता द्वारा 33 वर्षीय युवती को वैक्सीन के दो डोज बातों बातों में लगा दिए गए. दूसरी वैक्सीन लगते समय युवती चिल्लाई, लेकिन जब तक दूसरा डोज लग चुका था. मामले की जैसे ही जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया. परिवार के लोगों ने वैक्सीनेशन सेंटर पर हंगामा खड़ा कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और युवती की हालत जानने के लिए उसके घर भी पहुंचे.
एमपी में अब कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट का कहर, सात मामलों की पुष्टि, दो की मौत
फिलहाल युवती की हालत स्थिर है और वह अपने घर पर है. लेकिन चिकित्सक हर पल फोन पर उसके हाल-चाल की जानकारी ले रहे हैं. वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटर पर लोगों की बड़ी तादाद में भीड़ देखी जा रही है. इतना ही नहीं स्थानीय प्रशासन भी दिन-रात वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटर पर तैनात है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
MP: मछली से दोगुनी कमाई का लालच दे किसानों से करोड़ ठगे, बीजेपी विधायक तक जाल में फंसीं
बता दें कि प्रदेश टीकाकरण में देश में अव्वल रहा है. शनिवार 26 जून की रात्रि 8 बजे तक करीब 9 लाख 64 हजार से अधिक व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी थी. एमपी में अब तक एक करोड़ 97 लाख से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका है. 18 वर्ष से अधिक आयु की 30 प्रतिशत पात्र जनसंख्या को टीके की पहली डोज लग चुकी है. इंदौर में 68 प्रतिशत, भोपाल में 60 प्रतिशत, शहडोल और उज्जैन में 44 प्रतिशत, जबलपुर में 41 प्रतिशत और ग्वालियर में 40 प्रतिशत पात्र जनसंख्या को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है.टीकाकरण महाअभियान में 21 से 25 जून तक इंदौर में 4 लाख 46 हजार 445,भोपाल में 2 लाख 60 हजार 633, उज्जैन में एक लाख 94 हजार 28 और जबलपुर में एक लाख 69 हजार 191 डोजेज लगाई गईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं