मध्य प्रदेश में मछली पालन से दोगुनी कमाई का लालच देकर कई किसानों से कथित तौर पर करोड़ों की ठगी कर ली गई, बाकायदा कॉन्ट्रेक्ट किया गया कागजात बने, लेकिन शमशाबाद से बीजेपी विधायक तक भी इस जाल में फंस गईं. बावजूद इसके पुलिस ने अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है. अपनी कमाई से बनाए इन तालाबों से लाखों की कमाई का वायदा था, लेकिन शांतनु, शीलेन्द्र जैसे कई किसानों के अलावा शमशाबाद से बीजेपी विधायक राजश्री रूद्रप्रताप सिंह के लाखों रुपये पानी में बह गये. अकेले विदिशा में लगभग 100 से ज्यादा लोग मछली पालन में लाखों रुपए लगा चुके है.
एक साल में रकम दोगुनी करने का था वादा
किसानों से कहा गया वो अपनी जमीन में मछली पालन के बड़े कारोबार का प्रोजेक्ट लगाकर आय दोगुनी कर सकते हैं, इसके लिए फिश कंपनी ने कांट्रेक्ट बेस फार्मिंग के नाम पर प्रति एकड़ पर 5 से 10 लाख रुपए का निवेश करवाया और कहा कि एक साल में रकम दोगुनी हो जाएगी. इस स्कीम में निवेश करने वाले शीलेन्द्र खत्री ने बताया हमें कंपनी ने बताया था कि किसानों को 20 महीने में दोगुनी राशि मिलेगी. कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिंग की स्कीम बताई थी बाकायदा कॉन्ट्रेक्ट किया था कहा साढ़े 5 लाख जमा करने पर 60000 रु महीने के मिलेंगे, चौकीदार और बिजली के 8000 रु. अलग से, मछली का बीज देंगे, विशेषज्ञ आकर देखभाल करेंगे लेकिन जो कॉन्ट्रैक्ट किया था उसकी किसी शर्त का पालन नहीं किया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कोर्ट में लेकर जाएंगे पूरा मामला
इसी गांव के शांतनु खत्री ने कहा कि यही बताया था कि 5 लाख का निवेश करेंगे तो 15 महीने में 12 लाख मिलेंगे. अब हम न्यायालय की शरण लेंगे. हमें लगता है भारत देश में कई जिले हैं जहां ऐसे प्रताड़ित किसान हजारों की संख्या में हैं.
ठगी की शिकार बीजेपी विधायक राजश्री रूद्रप्रताप सिंह भी हुईं, उनके परिजनों ने भी स्कीम में लाखों लगा दिए. एक 11 लाख की स्कीम थी और एक 5 लाख की कई लोग मेरे पास आए कि पैसे नहीं आ रहे हैं, जब मैंने मीटिंग ली तो उसमें 70 परसेंट काफी गरीब किसान थे, कई लोगों ने गहने बेचे, जमीन गिरवी रखकर फिश फॉर्चुन में पैसे लगाये. यहां तो हम लोग चेक बाउंस की रिपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन भोपाल के कोहेफिजा में जब कुछ किसान पहुंचे तो एफआईआर तक नहीं की गई.
सीएम से कहेंगे कि हरियाणा के मुख्यमंत्री को बताएं, उनके राज्य के लोग कैसे किसानों को ठग रहे हैं
बीजेपी विधायक ने कहा कि हम सारे इकठ्ठे होकर सीएम के पास जाएंगे ताकि वहां से हरियाणा सीएम को भी खबर करें कि उनके राज्य में बैठे लोग कैसे किसानों को ठग रहे हैं. किसान पुलिस के पास स्कीम के ब्रोशर, बैंकों के फर्जी फिक्स्ट डिपॉजिट, चेक और अहम दस्तावेज लेकिन पहुंचे, जिसमें स्कीम के बारे में बताया गया था कि आधा और एक एकड़ जमीन पर तालाब बनाने वाले हैं. इसमें 5 लाख 50 हजार के निवेश पर 19 महीने तक 60 हजार देने का वादा था. दूसरे में एक एकड़ जमीन पर 11 लाख 5 हजार के निवेश पर 18 महीने तक प्रतिमाह 1 लाख 25 हजार देने का वादा किया गया. कंपनी ने किसानों को विश्वास दिलाया कि जमा राशि का एफडीआर बनाकर देंगे. साथ में पोस्ट डेटेड चेक देंगे. अगर वक्त पर पैसे नहीं मिले तो किसान जमा पूंजी से राशि निकाल सकेंगे, लेकिन पुलिस ने फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है, कुछ किसानों ने हमें बताया कि पिछले साल मछली पालन के नाम पर राशि दोगुनी करने के प्रलोभगन की शिकायत मत्योद्योग विभाग को की गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं