दिल्ली (Delhi Fire Incident) में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया. दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी इलाके में एक मकान में भीषण आग आग लग गई और इसमें बुरी तरह झुलसकर 4 लोगों की मौत हो गई. दमकल विभाग को सुबह 4 बजकर 7 मिनट पर आग की सूचना मिली थी. दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर घंटों में काबू पाया. लेकिन जब अग्निशमन कर्मी (Dire Tenders) मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो एक कमरे में परिवार के सभी चार सदस्य मृत मिले.
दिल्ली : रसोई घर में लगी आग से झुलसकर महिला औऱ उसके दो बच्चों की मौत
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मकान की तीसरी मंजिल में एक छोटे से कमरे में सभी 4 लोग मृत पाए गए. मृतकों में 58 साल के होरीलाल, उनकी 55 साल की पत्नी रीना, 24 साल का उनका बेटा आशु और 18 साल की उनकी बेटी रोहिणी हैं.
होरीलाल शास्त्री भवन में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे और उन्हें मार्च 2022 में रिटायर होना था. उनकी पत्नी एमसीडी में स्वीपर थीं.. आशु अभी बेरोजगार थे. जबकि रोहिणी सीमापुरी के एक सरकारी स्कूल से 12वीं कर रही थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने आईपीएसी 436,304A में केस दर्ज कर जांच शुरू की है. दमकल विभाग के मुताबिक, सभी की मौत दम घुटने से हुई है. शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि मॉस्किटो कॉइल से आग लगी और धुआं भर गया. हालांकि अभी जांच जारी है. यह इमारत की सबसे ऊपर की फ्लोर थी. पुलिस भी अभी इस बारे में कुछ नहीं कह रही. मारे गए लोगों का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है.
सुप्रीम कोर्ट के बाहर आग लगाने वाली यूपी की रेप पीड़ित युवती की भी मौत
माना जा रहा है कि रात के वक्त सभी लोगों के सोए रहने के कारण किसी को आग को पता नहीं चला और उसने कुछ वक्त में विकराल रूप धारण कर लिया. अग्निकांड और उसमें चार लोगों के मारे जाने का पता चलने के बाद वहां मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस (Delhi Police) का कहना है कि घटना की पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा कि आग लगने की वजह क्या थी. इलाकाई लोग भी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं.
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में पिछले दिनों ऐसी ही घटना सामने आई थी. इसमें एक घर में आग लगने से एक महिला और उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत हो गई थी. आग मकान के किचन में आग आग लग गई और कम वक्त में पूरे घर में फैल गई. दिल्ली अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया और आग में घायल हुए 4 लोगों को बचाकर के अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.
माना जा रहा है कि आग किचन में गैस की में रबड़ पाइप से लगनी शुरू हुई थी और ये पाइप एलपीजी सिलेंडर से जुड़ा हुआ था. पाइप से गैस रिस रही थी और पूरे घर मे आग फैल गई. आग लगने के वक्त 13 साल की बच्ची रसोई में कुछ काम कर रही थी और घबरा कर नॉब छोड़कर ही चली गई. इससे ज्वलनशील गैस और तेजी से फैली और आग भी उतनी तेजी से फैली.जिस वक्त घर में आग लगी घर के मुखिया राजेश घर से बाहर थे. घर में उनके तीन बच्चे और पत्नी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं