कोरोना (Coronavirus) की विनाशकारी लहर ने दिल्लीवासियों को बुरी तरह प्रभावित किया. कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ दिल्ली में ऑक्सीजन (Delhi Oxygen Crisis) का भारी संकट भी देखने को मिला था. आने वाले समय में ऐसी स्थिति पैदा न हो इसके लिए दिल्ली सरकार (Delhi Govt) ने अभी से तैयारी शुरू कर दी. इस क्रम में राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों की व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है. दिल्ली सरकार द्वारा आज शनिवार को 9 अस्पतालों में 22 ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट शुरू किए गए. सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के लिए दिल्ली अपनी तैयारियों में जुटी है. दिल्ली के 9 अलग-अलग अस्पतालों में आज 22 PSA ऑक्सीजन प्लांट्स की शुरुआत की, इनसे कुल 17.3 MT ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा. जुलाई महीने तक 17 प्लांट्स और शुरु कर देंगे, दिल्ली युद्ध स्तर पर काम कर रही है. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इन ऑक्सीजन प्लांट से हर अस्पताल में 1000 बेड्स को ऑक्सीजन मिलेगी. महामारी की तीसरी लहर की तैयारी के तहत ऑक्सीजन का प्रबंध कर रहे हैं.
भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के लिए दिल्ली अपनी तैयारियों में जुटी है। दिल्ली के 9 अलग-अलग अस्पतालों में आज 22 PSA ऑक्सीजन प्लांट्स की शुरुआत की, इनसे कुल 17.3 MT ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा, जुलाई महीने तक 17 प्लांट्स और शुरु कर देंगे, दिल्ली युद्ध स्तर पर काम कर रही है। pic.twitter.com/f4EVkkpZMw
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 12, 2021
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अकाली दल और मायावती ने मिलाया हाथ
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में यह कोरोना की चौथी लहर थी. दिल्ली के 2 करोड़ लोगों ने कोरोना की इस लहर का सामना किया है. इस संकट के दौर में मेडिकल स्टाफ ने बढ़चढ़कर भूमिका निभाई और कोरोना पर काबू पाने में सफलता मिल सकी. उन्होंने कहा कि पहली लहर में 4 हजार, दूसरी में 6 हजार, तीसरी में साढ़े 8 हजार और चौथी लहर में 28 हजार केस की पीक देखने को मिली. ऐसा कोई घर नही था जहां कोरोना नहीं हुआ. कई लोगों ने अपनो को खोया.
कांग्रेस के लिए रेड अलर्ट: सचिन पायलट ने दिल्ली में डाला डेरा, राजस्थान संकट के समाधान की मांग
अब तीसरी लहर का डर है. UK में कोरोना मामले बढ़ रहे हैं जबकि 45% लोग वहां वैक्सीन लगवा चुके हैं. इसलिए हाथ पे हाथ रखकर नहीं बैठना है. तीसरी लहर के लिए तैयारी कर रहे हैं. दिल्ली में इस लहर में ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई. आम दिनों में 150 टन ऑक्सीजन की ज़रूरत होती थी, जबकि दूसरी लहर में 700 टन ऑक्सीजन की ज़रूरत पड़ी.
केजरीवाल ने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने की उम्मीद सत्य है. इसलिए ऑक्सीजन स्टोर की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है. आज दिल्ली के 9 अस्पतालों में 22 ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट शुरू कर रहे हैं, इन सबकी कुल क्षमता 17 टन है. अब दिल्ली में 27 ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट शुरू हो चुके हैं. जुलाई में 17 और ऑक्सीजन लगाए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं