इटली से अमृतसर हवाई अड्डे पर चार्टर्ड फ्लाइट से उतरे यात्रियों में से 13 कोरोना पॉजिटिव यात्री अस्पताल से भाग गए हैं. अधिकारियों ने जानकारी दी कि इन सभी लोगों ने स्वास्थ्य अधिकारियों को गच्चा दिया और निकल गए. मिलान से इस विमान में आने वाले 179 यात्रियों में से गुरुवार की सुबह 125 यात्रियों को कोरोना पॉजिविट पाया गया था. जिसके बाद इन्हें अमृतसर के ही गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.
अमृतसर के डिप्युटी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खेड़ा ने NDTV को बताया कि हम भागे हुए यात्रियों के पासपोर्ट रद्द करने की कार्रवाई शुरू करेंगे. उन्होंने कहा, 'अगर ये सब लोग वापस न आए तो इनकी तस्वीरें अखबार में छाप दी जाएंगी और साथ ही एपिडेमिक एक्ट और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत इन पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इटली से अमृतसर आई उड़ान के 125 यात्री कोविड पॉज़िटिव : एयरपोर्ट डायरेक्टर
उन्होंने कहा, 'हम अपने राज्य को इस महामारी से बचाए रखने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में यात्रियों की इस तरह की लापरवाही बिलकुल बरदाश्त नहीं की जाएगी.'
Coronavirus India Updates :देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,17,100 नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सभी वयस्क यात्रियों का आगमन पर ही परीक्षण किया गया था, क्योंकि इटली ओमिक्रॉन के लिए उच्च जोखिम वाले देशों में से एक है. अधिकारियों के अनुसार, पुर्तगाली कंपनी यूरोअटलांटिक एयरवेज द्वारा संचालित इस विमान को तकनीकी खराबी के चलते त्बिलिसी में रुकना पड़ा था.
Video: इटली से अमृतसर पहुंची फ्लाइट में 125 यात्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं