कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मध्य प्रदेश में बगैर मास्क लगाए घर के बाहर निकलने वाले व्यक्ति का 100 रूपये का चालान काटा जाएगा और जुर्माना वसूली के बाद उसे मुफ्त में दो मास्क भी दिए जाएंगे. मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ''एक मास्क-अनेक जिंदगी'' अभियान का शनिवार को शुभारंभ करते हुए कहा, ‘‘बगैर मास्क लगाए घर के बाहर निकलने पर नियमानुसार 100 रूपये का चालान तो होगा ही, लेकिन इसके साथ ही दो मास्क भी नि:शुल्क दिए जाएंगे.''
उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सागर सहित अनेक नगरीय निकायों के प्रचार रथों को रवाना किया. सिंह ने कहा, ‘‘मैं कोरोना वायरस संक्रमित कई लोगों के संपर्क में आने के बाद भी सिर्फ मास्क और दस्ताने के कारण ही संक्रमण से बचा रहा.'' उन्होंने बताया , ‘‘मैं दो बार कोरोना वायरस की जांच करा चुका हूं. संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन लोग लापरवाह हो रहे हैं.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा कि मास्क कोरोना वायरस से बचने का सबसे सरल और सस्ता उपाय है. सिंह ने कहा कि दानदाताओं और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से सभी निकायों में मास्क बैंक स्थापित किए जाएंगे. यहां पर लोग मास्क दान कर सकेंगे और यहीं से अशासकीय संगठन और नागरिक मास्क प्राप्त कर सकेंगे. प्रमुख चौराहों पर भी मास्क दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में संक्रमण अधिक है, अतः नगरीय निकायों की भूमिका महत्वपूर्ण है.
उन्होंने भोपाल, इंदौर, सागर सहित अनेक निकायों में निकाली गई जागरूकता वाहन रैली की सराहना की. सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों के सभी वार्ड में 21 स्वयंसेवकों की समिति बनाई जाएगी. समिति के सदस्य घर-घर जाकर नागरिकों को पंपलेट वितरित करने के साथ ही गर्म पानी पीने, ठंडी चीजों का उपयोग नहीं करने और घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात बतायेंगे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं