फातिमा और आयशा अपनी मां को ढूंढने हैदराबाद आई हैं
हैदराबाद:
इन दिनों 'बजरंगी भाईजान' की तर्ज पर हैदराबाद पुलिस, संयुक्त अरब अमीरात की दो मुन्नियों को उनकी मां से मिलाने के काम में जुटी हुई है। पिछले दिनों फातिमा (27) और आयशा (30) अपनी मां रज़िया को ढूंढते हुए भारत आई जो 27 साल पहले उनसे दूर हो गई थी। इन लड़कियों के पिता एक अरब शेख़ थे जिन्होंने 1988 में पत्नी रज़िया से तलाक ले लिया था। मरते वक्त शेख़ ने अपनी बेटियों को बताया कि इनकी मां हैदराबाद में रहती हैं।
रज़िया की एक पुरानी तस्वीर
यह 15 साल पहले की बात है। इन बहनों की मानें तो बड़े होने और शादी करने के बाद ही वह अपनी मां को ढूंढने की हिम्मत जुटा पाई। आयशा उस वक्त सिर्फ 2 साल की थी और फातिमा तीन महीने की जब उनकी मां उन्हें छोड़कर चली गई थी। इनके पास अपनी मां की याद के नाम पर सिर्फ एक पुरानी तस्वीर, पुराना पासपोर्ट और शादी का सर्टिफिकेट है। जिस क़ाजी ने शेख़ और रज़िया की शादी करवाई थी वह भी अब दुनिया में नहीं है। एक गवाह का पता चला लेकिन वह इतने उम्रदराज़ हैं कि इस शादी के बारे में ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।
पुलिस की मदद
फातिमा बताती है 'हम दोनों ने अपनी मां को 27 साल से नहीं देखा है। हम उनके लिए यहां आए हैं, उन्हें ढूंढने यहां आए हैं। उम्मीद है, वह हमें मिल जाएंगी।' जब उनकी कोशिश कहीं जाती नहीं दिखी तब इन बहनों ने हैदराबाद पुलिस की मदद ली। शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सत्यनारायण ने कहा कि उनके पास रज़िया के भाई से जुड़ी कुछ जानकारी है जो शायद इस मामले में उनकी मदद कर सके।
सत्यनारायण ने कहा 'रज़िया बेग़म की इन लड़कियों के पिता से शादी 1981 में हुई थी और 1988 में इनका तलाक हो गया था। इसके बाद वह हैदराबाद आ गई थी। हमारी टीम उन्हें ढूंढने के काम में लगी हुई है।' ऐसा हो सकता है कि रज़िया दोबारा शादी करके कहीं और चली गई हो लेकिन पुलिस ने भी ठान लिया है कि वह इन लड़कियों को उनकी मां से मिलवाकर रहेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हैदराबाद पुलिस, संयुक्त अरब अमीरात, आयशा, फातिमा, रज़िया, बजरंगी भाईजान, मुन्नी, Hyderabad Police, United Arab Emirates, Ayesha, Fatima, Razia, Bajrangi Bhaijaan, Munni