विज्ञापन

योग भी, सेहत भी और वर्ल्ड रिकॉर्ड भी! अपने पूरे परिवार को ऐसे बनाएं इस महा-अभियान का हिस्सा

योग में भारत रचने जा रहा है नया इतिहास, घर बैठे फ्री में पाएं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट, जानें आयुष मंत्रालय की इस बड़ी मुहिम से कैसे जुड़ें.

योग भी, सेहत भी और वर्ल्ड रिकॉर्ड भी! अपने पूरे परिवार को ऐसे बनाएं इस महा-अभियान का हिस्सा
कैसे मिलेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट. (Image NDTV)

आज का दिन पूरे देश और दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है. अगर आप भी इतिहास का हिस्सा बनना चाहते हैं और अपनी सेहत को एक नया तोहफा देना चाहते हैं, तो सुबह का अलार्म अभी से लगा लीजिए. भारत योग की दुनिया में एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बनाने जा रहा है.

​यह कोई मामूली आयोजन नहीं है, बल्कि एक ऐसा महा-अभियान है जो हम सबको एक साथ लाने का काम कर रहा है. केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव के नेतृत्व में मिनिस्ट्री ऑफ आयुष (Ministry of Ayush) और मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग (MDNIY) मिलकर इस शानदार रिकॉर्ड को बनाने जा रहे हैं. 

​क्यों खास है सुबह 6:15 बजे का समय?

​हम सब जानते हैं कि योग हमारी सेहत के लिए कितना जरूरी है. लेकिन जब आपकी रोज की योग वाली आदत एक वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बन जाए, तो उसका मजा दोगुना हो जाता है. 6:15 बजे यह मेगा इवेंट शुरू होने वाला है. इसमें देश के कोने-कोने से लोग एक साथ जुड़ेंगे और दुनिया को दिखाएंगे कि योग सिर्फ कसरत नहीं, बल्कि जीने का एक सही तरीका है.

​नोट- इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए आपको अपनी जेब से एक भी रुपया खर्च नहीं करना है. यह पूरी तरह से फ्री है और इसका मकसद हर भारतीय को सेहतमंद बनाना है.

​घर बैठे अपने WhatsApp पर पाएं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट-

​इस अभियान की सबसे अच्छी और मजेदार बात यह है कि इसमें हिस्सा लेने वाले हर व्यक्ति को एक फ्री वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट (World Record Participation Certificate) मिलेगा. और हां, इसके लिए आपको कहीं चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, यह सर्टिफिकेट सीधे आपके व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर आ जाएगा.

​हिस्सा लेने का तरीका बेहद आसान है-

​अपने फोन से टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर एक मिस्ड कॉल दें. ​कॉल करते ही आपका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा. ​अगर आप अपने परिवार के बाकी सदस्यों (जैसे माता-पिता, बच्चे या भाई-बहन) का भी नाम इसमें जोड़ना चाहते हैं, तो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से मिस्ड कॉल देकर उनका रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं.

रोज योग करने के फायदे-

आपको बता दें कि रोजाना योग करने से एक दो नहीं बल्कि, शरीर को कई लाभ मिलते हैं.

1. स्ट्रेस और एंग्जायटी-

योग में प्राणायाम और मेडिटेशन से कॉर्टिसोल हार्मोन कम होता है. 15 मिनट का अनुलोम-विलोम भी दिमाग शांत करता है. 

2. फ्लेक्सिबिलिटी- 

रोजाना ताड़ासन, भुजंगासन जैसे योग करने से मसल्स की जकड़न खुलती है. कमर-गर्दन दर्द से राहत मिल सकती है. 

3. इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग- 

योग से लिम्फेटिक सिस्टम एक्टिव होता है जो बॉडी से टॉक्सिन निकालता है. जिससे बीमारियां कम परेशान करती हैं. 

4. वजन कंट्रोल- 

सूर्य नमस्कार, कपालभाति मेटाबॉलिज्म जैसे योग बैली फैट कम करने में मदद कर सकते हैं. 

5. नींद बेहतर करने- 

शवासन और योग निद्रा जैसे योग करने से दिमाग रिलैक्स होता है. इनसोम्निया की प्रॉब्लम धीरे-धीरे खत्म हो जाती है. 

6. दिल हेल्दी रखने- 

योग ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए योग कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदाता दिवस? जानिए इसके फायदे, महत्व और इस साल की थीम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yoga Day Theme, International Yog Day, Yoga Day News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com