विज्ञापन

इस बार पश्चिम बंगाल में होगा योग दिवस का कार्यक्रम, आने के लिए करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, क्या है थीम?

Kolkata International Yoga Day: इस बार योग दिवस का कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में होगा. केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने इसका ऐलान किया है. इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

इस बार पश्चिम बंगाल में होगा योग दिवस का कार्यक्रम, आने के लिए करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, क्या है थीम?
International Yoga Day

हर बार की तरह इस बार भी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, लेकिन जगह अलग होगी. इस बार योग दिवस का कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में आयोजित किया जाएगा. केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने इसका ऐलान किया है. केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने घोषणा की है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का मुख्य कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित किया जाएगा. 

इस वर्ष योग दिवस की थीम

इस वर्ष योग दिवस की थीम 'Yoga for Healthy Aging'  रखी गई है. इसका उद्देश्य योग के जरिए शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देना है. मध्य प्रदेश के खजुराहो स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल वेस्टर्न ग्रुप ऑफ टेम्पल्स में आयोजित “योग महोत्सव 2026” के दौरान मंत्री ने इस बात का ऐलान किया. प्रतापराव जाधव ने कहा कि कोलकाता भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है और योग दिवस के मुख्य आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान है.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए खुल गया पोर्टल 

प्रतापराव जाधव ने कहा कि बढ़ती उम्र में स्वस्थ जीवन के लिए योग की भूमिका अब और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है. उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा और ज्ञान का हिस्सा है, जो लोगों को बीमारियों से बचाने और संतुलित जीवन जीने में मदद करता है. सरकार ने योग संगम पोर्टल को फिर से लॉन्च किया, जिससे लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे और योग दिवस में ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित होगी.इसके अलावा योग पार्क पोर्टल भी लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य राज्यों और संस्थानों में योग के लिए विशेष स्थान विकसित करना है. 

यह भी पढ़ें- छुट्टी घटी, गाय की कुर्बानी पर रोक, प्रशासन के खुले हाथ... बंगाल में इस बार कैसे अलग है बकरीद?

यह भी पढ़ें- मुश्किलों में अभिषेक बनर्जी! 17 संपत्तियों पर नोटिस का 10 दिनों में देना होगा जवाब, पुलिस भी पहुंची घर
 

लेखक के बारे में
img
पल्लव मिश्रा
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Yoga Day, International Yoga Day News, Kolkata International Yoga Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com